• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

बोर्ड के टॉपटेन प्रावीण्य सूची में नाम दर्ज कराने शक्ति जिला के मेधावी छात्र ले रहे हैं तीन दिवसीय जिला स्तरीय मार्गदर्शन सिविर शासकीय हायर सेकेंडरी आमनदुला में 17 फरवरी से 19 फरवरी तक आयोजन किया जा रहा है

February 18, 2025 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा के साथ जिला रिपोर्टर सुनिता कुर्रे रुखसाना मिनू सिदार,महेश जिला कैमरामैन शिवा यादव नरेश यादव महेश सिदार।

बोर्ड के टॉपटेन प्रावीण्य सूची में नाम दर्ज कराने सक्ति जिले के मेधावी छात्र ले रहें जिला स्तरीय मार्गदर्शन शिविर का लाभ।

तीन दिवसीय जिला स्तरीय मार्गदर्शन शिविर शा. हायर सेकेण्डरी आमनदुला, मालखरौदा में प्रारम्भ।

अधिक से अधिक मेधावी छात्रों को टॉपटेन में नाम दर्ज करवाने के प्रयास में शिक्षा विभाग का अमला जुटा।

स्कूल शिक्षा विभाग सक्ति के बोर्ड परीक्षा गुणवत्ता अभियान 2024-25 के तहत जिला स्तरीय मार्गदर्शन शिविर का आयोजन दिनांक 17 फरवरी से 19 फरवरी 2025 तक शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल आमनदुला विकासखंड मालखरौदा में आयोजित किया जा रहा है जिसमे पूरे जिले के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा दसवीं तथा बारहवीं के प्री बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक अंक अर्जित करने वाले 100 मेधावी छात्र-छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में बोर्ड परीक्षा के प्रावीण्य सूची में नाम दर्ज करवाने के उद्देश्य से जिले के 48 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त हों रहा है इन कक्षाओं में बच्चों को बोर्ड द्वारा जारी महत्वपूर्ण प्रश्नों के हल, उत्तर पुस्तिका में उत्तर का लेखन कैसे करना है,प्रश्नों को हल करते समय किन किन बिंदुओं का उल्लेख करना है जिससे सर्वाधिक अंक अर्जित किये जा सकते है इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है,साथ ही विभिन्न विषय विशेषज्ञों के द्वारा कठिन प्रश्नों को सुगमता से हल करने के तकनीक, विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान बताये जा रहें है। चूकि बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक होने के चलते शिक्षा विभाग का आमला परीक्षा में विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करवाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहा है।
मार्गदर्शन शिविर के उद्घाटन दिवस में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन. के. चंद्रा स्वयं उपस्थित होकर बच्चों को विषय पर मार्गदर्शन देते दिखे। शिविर प्रभारी व शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल आमनदुला की प्राचार्या श्रीमती विमलेश सिंह चंद्रा ने बच्चों के लिए अध्यापन ,भोजन,स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी सम्पूर्ण व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। परीक्षा गुणवत्ता अभियान से जिला समिति के सदस्य श्रीमती कमला दपी गवेल,श्री सुरेश कुमार जायसवाल एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम से प्रथम दिवस श्री पदुमलाल साहू,श्रीराम चंद्रा, श्रीमती संगीता तिवारी,श्री हिरावन दास, केवरा सिदार, श्री छबि लाल राठौर, श्रीमती मेनका यादव, श्रीमती शालिनी दुबे, श्री नारायण प्रसाद काम्बले और विद्यालय के समस्त स्टॉफ, पालकगण उपस्थित रहें। तीन दिवसीय इस शिविर में जिले से जारी समय सारणी अनुसार सभी विषयों के लिए मार्गदर्शन प्रदान किये जायेंगे।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in