• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

जैजैपुर जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष पुष्पा -परदेशी खुंटे ने सांसद कमलेश जांगड़े से की मुलाकात घर जाकर

March 16, 2025 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा बंजारे के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी सुनिता कुर्रे,रुखसाना महेश, कैमरामैन शिवा यादव, नरेश यादव, महेश सिदार।

सक्ती जिला । जैजैपुर जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा -परदेशी खुंटे रविवार,16 मार्च को मसानिया कला पहुंचीं और जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े से सौजन्य भेंट किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा खुंटे ने सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को गुलदस्ता भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत आमाकोनी परदेशी खुंटे व कौशल दिनकर भी साथ रहे। इस दौरान सांसद श्रीमती जांगड़े ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी और विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती पुष्पा परदेशी खुंटे के नेतृत्व में जैजैपुर जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों का चहुंमुखी विकास होगा। इधर जनपद पंचायत अध्यक्ष जैजैपुर श्रीमती पुष्पा -परदेशी खुंटे ने सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े से हुई अपनी मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया है। जनपद अध्यक्ष ने कहा कि जीत के बाद अपने बड़ो से आशीर्वाद प्राप्त करना हमारा संस्कार में है। इस सौजन्य मुलाकात में उन्होंने मुझे अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा -परदेशी खुंटे ने जनपद पंचायत अध्यक्ष के रूप में क्षेत्र के विकास को ही अपना लक्ष्य बताया है। इस हेतु उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता आज फिर से दुहराई है। गौरतलब हो कि हालिया सम्पन्न हुआ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत जैजैपुर के लिए हुए‌ अध्यक्षीय चुनाव में उन्हें निर्विरोध जनपद पंचायत अध्यक्ष चुन लिया गया था। जो कि उनकी लोकप्रियता की बानगी खुद बयां करता है। इससे जनपद पंचायत जैजैपुर में क्षेत्रवासी उत्साहित हैं कि शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में जैजैपुर विकास की नई इबारत लिखेगा।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in