• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

जिला सक्ती के अधिवक्ता संघ ने द्वितीय न्यायाधीश श्रीमती लिना अग्रवाल को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई देते हुए अभिनंदन स्वागत किया , कुछ आप सीखे कुछ हम सीखे यही है, न्यायदान की प्रक्रिया।

April 3, 2025 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी सुनिता कुर्रे, रुखसाना महेश, जिला कैमरामैन शिवा यादव, नरेश यादव ,महेश सिदार।

जिला अधिवक्ता संघ ने नवागत न्यायाधीश किया अभिनंदन…

कुछ आप सीखें …कुछ हम सीखें… यही है न्यायदान की प्रक्रिया… लीना अग्रवाल, न्यायाधीश

कुछ आप सीखें …कुछ हम सीखें… यही है न्यायदान की प्रक्रिया, यह बात कहते हुए नव पदस्थ द्वितीय जिला न्यायाधीश श्रीमती लीना अग्रवाल ने बताया कि एक वकील भी ऑफिसर ऑफ द कोर्ट होता है इसलिए बार और बेंच के परस्पर समन्वय से न्याय दान की प्रक्रिया भलीभांति संचालित होती है।

हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने न्यायधीश लिना अग्रवाल का अभिवादन करते हुए अच्छा उदबोधन दिया।

विदित हो कि जिला अधिवक्ता संघ सक्ती द्वारा आज नव पदस्थ न्यायाधीश लीना अग्रवाल के नवीन पदस्थापना पर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित प्रधान परिवार न्यायाधीश श्रीमती गीता नेवारे ने अपना स्मरण साझा करते हुए कहा कि न्यायाधीश लीना जी सुलझी हुई जज हैं जिनका सहयोग न्यायदान की प्रक्रिया में अधिवक्ताओं को मिलेगा। प्रथम जिला न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे ने बताया कि लीना अग्रवाल वरिष्ठ जज होने से पूरे न्याय परिवार को मातृत्व स्वरूप स्नेह मिलेगा तथा हम सबको उनसे सीखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में अधिवक्ताओं की ओर से प्रथम संबोधन करते हुए उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि नव पदस्थ न्यायाधीश श्रीमती लीना अग्रवाल के २१ सालों के न्याय दान की सफर में सक्ती दसवां पड़ाव है इससे पूर्व आप राजधानी रायपुर के साथ विधि वेत्ताओं का शहर राजनांदगांव में पदस्थ रही हैं तो वहीं सुदूर जशपुर और बस्तर में भी सहजता से न्यायदान की हैं तथा उनके इस लंबे अनुभव का लाभ निश्चित रूप से अधिवक्ता संघ सक्ती को मिलेगा। अधिवक्ता मनोज अग्रवाल ने चुटिले अंदाज वकीलों के पेशेगत मजबूरियों की बात कहते हुए नवागत जज से आशीर्वाद मिलते रहने की कामना की तो वहीं परमेश्वर जायसवाल ने एक जूनियर के नाते विश्वास व्यक्त किया कि शिष्य की तरह हम सबको सीखने का मौका मिलेगा। शकील मोहम्मद ने सक्ती बार के समृद्ध इतिहास की बात करते हुए बताया कि यहां पदस्थ न्यायाधीश उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति के रूप एलिवेट हुए हैं तो वहीं अधिवक्ता दिगम्बर चौबे अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नव पदस्थ न्यायाधीश को न्यायदान में अधिवक्ता संघ का भरपूर सहयोग मिलने की बात कही।
अभिनंदन समारोह का सफल संचालन अधिवक्ता संघ सचिव सुरीत चंद्रा ने किया।
आज कार्यक्रम की शुरुआत में संघ के पदाधिकारी उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल पटेल, पुस्तकपाल मुरली देवांगन, सांस्कृतिक सचिव चंद्रकुमार भारद्वाज के साथ अधिवक्ता श्याम सुंदर अग्रवाल, ऋषिकेश चौबे, एम एम रहमान, राकेश रोशन महंत, उदय वर्मा, दादू चंद्रा, महेश अग्रवाल, गिरधर जायसवाल, अलका जायसवाल आदि ने पुष्प गुच्छ भेंटकर अभ्यागतों का अभिनंदन किया तो वहीं उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने अपना परिचय देते हुए नव पदस्थ जज श्रीमती लीना अग्रवाल को बधाईयां दी।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in