जिला सक्ती-छत्तीसगढ़
ब्लाक मालखरौदा
प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा बंजारे के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी, सुनिता कुर्रे ,रुखसाना महेश कैमरामैन शिवा यादव, नरेश यादव, महेश सिदार

मालखरौदा के बिरभाटा चौक बस स्टैंड के पास भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा स्थापना दिवस मनाया।
जिला सक्ती -दिनांक 06.04.2025 दिन रविवार को मालखरौदा मंडलस्तरीय भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस एवं रामनवमी उत्सव मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष जगदीश चंद्रा उपाध्यक्ष राजेश चंद्रा, महामंत्री राजेंद्र चंद्रा,मंत्री पंकज पटेल, सोशल मीडिया प्रभारी ज्वाला रात्रे,महादेव कर्ष कृषु चौहान, बुद्धेश्वर नाविक एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
भाजपा की विचार धारा पर प्रकाश डाला भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो तथा प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महान ‘विश्वशक्ति’ एवं ‘विश्व गुरू’ के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। इसके साथ ही विश्व शांति तथा न्याययुक्त अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को स्थापित करने के लिए विश्व के राष्ट्रों को प्रभावित करने की क्षमता रखे।
भाजपा भारतीय संविधान में निहित मूल्यों तथा सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित राज्य को अपना आधार मानती है। पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे लोकतान्त्रिक राज्य की स्थापना करना है जिसमें जाति, सम्प्रदाय अथवा लिंगभेद के बिना सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, समान अवसर तथा धार्मिक विश्वास एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो।
भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म-मानवदर्शन’ को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। साथ ही पार्टी का अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास एवं सुरक्षा पर भी विशेष जोर है। पार्टी ने पांच प्रमुख सिद्धांतों के प्रति भी अपनी निष्ठा व्यक्त की, जिन्हें ‘पंचनिष्ठा’ कहते हैं।






Leave a Reply