• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

सक्ती-जिला नगर के अग्रेसन धर्मशाला में भारत जागरण मंच के तत्वाधान में एक राष्ट्र एक चुनाव पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें सांसद कमलेश जांगड़े जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी चंद्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए

May 20, 2025 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा बंजारे के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी सुनिता कुर्रे रुखसाना महेश कैमरामैन शिवा यादव नरेश यादव महेश सिदार।

भारत जागरण मंच ने किया एक राष्ट्र एक चुनाव पर संगोष्ठी का आयोजन


सक्ती – नगर के स्थानीय अग्रसेन धर्मशाला में भारत जागरण मंच के तत्वाधान में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ मंचस्थ अतिथियों में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े,भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह ग़बेल, पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू,प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, अतिथि वक्ता प्रशांत सिंह ठाकुर,जिलापंचायत अध्यक्ष द्रौपदी चंद्रा,जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा जनपद अध्यक्ष

पुष्पा खूंटे,पंकज अग्रवाल, चेंबर आफ कामर्स के उपाध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल,औषधि विक्रेता संघ के विनोद बंशल, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कथूरिया, प्रेम पटेल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता बंधु मंच पर विराजमान रहे इस विषय पर अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह ग़बेल ने कहा कि एक राष्ट्र , एक चुनाव’ से सरकारी संसाधनों की बर्बादी रुकेगी, सुरक्षा बलों पर दबाव कम होगा और नागरिक एक साथ मतदान कर पाएंगे, जिससे सभी की भागीदारी बढ़ेगी और लोकतंत्र और सशक्त बनेगा। यह भारत जैसे विशाल लोकतंत्र के लिए दीर्घकालिक समाधान हो सकता है।
सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव भारत में हर साल किसी न किसी राज्य में चुनाव होते हैं। इससे न केवल सरकारी खर्च बढ़ता है, बल्कि सुरक्षा, प्रशासन और संसाधनों पर भी बोझ पड़ता है। एक साथ चुनाव कराने से चुनावी खर्च में भारी कटौती की जा सकती है और इन संसाधनों को देश के विकास में लगाया जा सकता है।

पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर कहा कि
2024 के लोकसभा का चुनावी खर्च करीब ₹1.35 लाख करोड़ था, जो कि 2019 के लोकसभा चुनावी खर्च ₹60,000 करोड़ से लगभग दोगुना है। आने वाले समय में बढ़ती जनसंख्या के साथ ये खर्च बढ़ता ही जाएगा। “एक राष्ट्र, एक चुनाव” वह समाधान है जो सरकारी संसाधनों के बेवजह होते खर्च पर लगाम लगाकर राष्ट्रहित में उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करेगा।

प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव एक ही समय पर सभी चुनाव होने से करीब ₹4.5 लाख करोड़ की बचत होगी, जो कि देश की GDP के 1.5% के बराबर है। स्पष्ट है कि एक राष्ट्र एक चुनाव से होने वाली बचत से देश में विकास के नए अध्याय लिखे जा सकते हैं बिनोद बंशल एवं शंकर लाल अग्रवाल जी ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव पर अपनी सहमति जताई एवं कहा कि एक साथ चुनाव से आर्थिक बोझ कम होगा देश में विकाश कार्य ज्यादा से ज्यादा होगा जिसका आम जनता जीवन स्तर में सुधार होगा पंडित भोला शंकर तिवारी ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन किया

अतिथि वक्ता प्रशांत सिंह ठाकुर ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर सारगर्भित उद्बोधन दिया
एक राष्ट्र एक चुनाव का निर्णय व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एक परिवर्तनकारी कदम सिद्ध होगा। इससे होने वाली आर्थिक बचत आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी। एक राष्ट्र एक चुनाव सिर्फ चुनावी मैनेजमेंट से आगे बढ़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को तेज गति देने का सशक्त माध्यम भी बनेगा ज्यादातर समय चुनाव में निकल जाता है जिससे किसी भी योजना के पूर्णता के साथ विकास कार्य के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता सभी दलों को चुनावी खर्च कम हो जाएगा आर्थिक बोझ कम होगा ज्यादा से ज्यादा विकास के काम होंगे इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन नेतराम चंद्रा ने एवं आभार कवि शरण वर्मा ने किया इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक संयोजक गोपी सिंग ठाकुर लोकेश साहू अमृत लाल साहू मोहनमती साहू, सत्यनारायण चंद्रा,आशा साव,अनूप अग्रवाल अभिषेक शर्मा,पहलवान दास महंत, दिनेश बरेठ,गेंदराम मनहर,अरुण शर्मा धनंजय नामदेव दिलीप सराफ पिंटू सिंघल,हेमंत पटेल,दीपक गुप्ता भुवन भास्कर यादव,रंजीत अजगले, सत्यनारायण चंद्रा,विक्रम प्रताप सिंह,कृष्णकुमार देवांगन,रूपा सिंहदेव,रीता पटेल,गायत्री पटेल, रवि गबेल आदित्य अग्रवाल विनोद पांडे नारायण राठौर परसन राठौर सहित अनेक समाज एवं संगठन के सदस्य भाजपा मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in