• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देश से अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जाएगा 21जून को जिसको लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने जिला सक्ती में प्रेसवार्ता में कहा प्रेस मिडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से देश में पहुंचे योग हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है।

June 20, 2025 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा बंजारे के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी,मिनू सिदार श्रध्दा बर्मन सुनीता कुर्रे रुखसाना महेश। कैमरामैन शिवा यादव नरेश यादव महेश सिदार।

सांसद कमलेश जांगड़े जी ने 21जून की अंतराष्ट्रीय योगा दिवस शुभकामनाएं के साथ योग की महत्व की बताये । प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देशानुसार।

योग भारत की प्राचीन परंपरा करे योग रहे निरोग- श्रीमती कमलेश जांगड़े सक्ती – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विषय पर जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेस मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से देश के सभी तक योग दिवस की जानकारी पहुंचे योग का हमारे जीवन में जो महत्व है ज्यादा से ज्यादा लोग योग के महत्व को जाने और नियमित योग अभ्यास करे यही इस प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य है
श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने अपने संबोधन में कहा जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अब हर वर्ष विश्व भर में मनाया जाता है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को योग दिवस की मान्यता दी और इस दिन दुनिया के सभी देशों में कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। भारत के लिए यह बड़े ही गौरव की बात है। यह 2015 से हर साल 21 जून को मनाया जाता है। क्योंकि उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन इस दिन होता है और आध्यात्मिक सिद्धियों के लिए यह उपयुक्त समय होने के कारण इस दिन का चयन मोदीजी ने किया। सन 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला था।
सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने कहा हर वर्ष अलग-अलग थीम पर यह दिवस मनाया जाता है. सन 2025 की थीम: ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ (Yoga for One Earth, One Health) है। राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर योग सत्र, शिविर, और कार्यशालाओं का आयोजन होगा पूर्व की तरह ही स्कूलों, कॉलेजों, और कार्यस्थलों में योग कार्यक्रम, जिसमें सामूहिक योगाभ्यास और जागरूकता सत्र होंगे।
प्रेस के माध्यम से हम जनता से निवेदन करते हैं कि सभी इस आयोजन से जुड़ें। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। जहां कल शासन द्वारा भी यह दिवस मनाया जाएगा, वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी अनेक आयोजन प्रस्तावित हैं। हर जिले में योग दिवस मनाया जाएगा मोदी जी का दृष्टिकोण है कि योग से वैश्विक शांति आती है
उन्होंने कहा योग में ऐसी शक्ति होती है कि”योग से सहयोग की भावना जन्म लेती है। यह दुनिया को जोड़ता है, तोड़ता नहीं।
“One Earth, One Health” जैसे वैश्विक संदेशों में योग एक मूल आधार है योग के विशेष आयोजन और रिकॉर्ड्स 2015 में राजपथ, दिल्ली पर पहला ऐतिहासिक आयोजन — 35,000 से अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ योग किया।
2023 में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में पीएम मोदी के नेतृत्व में आयोजित योग दिवस ने नई मिसाल कायम की — 121 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।सांसद जांजगीर चांपा लोकसभा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से योग को गांव-गांव, स्कूलों, ऑफिसों, जेलों, सेना और यहां तक कि दूरदराज के आदिवासी इलाकों में भी पहुँचाया गया। ‘फिट इंडिया मूवमेंट’, ‘स्वस्थ भारत मिशन’, और ‘आयुष मंत्रालय’ की योजनाएं, सभी में योग एक केंद्रीय स्तंभ बनकर उभरा है।
सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की पहल पर योग को WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के माध्यम से Global Centre for Traditional Medicine के रूप में मान्यता मिली “M-Yoga” ऐप की शुरुआत की गई है जो विश्व की विभिन्न भाषाओं में योगाभ्यास सिखाता है।
प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तिगत योगदान मोदी जी स्वयं प्रतिदिन योग करते हैं और समय-समय पर देशवासियों से भी इसका आह्वान करते हैं।उन्होंने योग को “सॉफ्ट पावर” के रूप में उपयोग करते हुए विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया उनके प्रयासों से भारत ने दुनिया को यह संदेश दिया कि आध्यात्मिक विरासत, आधुनिक स्वास्थ्य की चाबी बन सकती है। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने कहा 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने पहले भाषण में कहा था:
“योग भारत की प्राचीन परंपरा है। यह मन और शरीर, विचार और क्रिया, संयम और पूर्ति के बीच सामंजस्य है। यह स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक संपूर्ण दृष्टिकोण है।”उसी वर्ष, रिकॉर्ड समय में केवल 75 दिनों के भीतर, 177 देशों के समर्थन से संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित किया अंत में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने सभी से मीडिया के माध्यम से योग करने कि अपील की है इस प्रेस वार्ता में भाजपा सक्ती जिला मंत्री नेतराम चंद्रा जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, सहप्रभारी नारायण राठौर ,भाजयुमो जिला अध्यक्ष लोकेश साहू युवा मोर्चा से रामावतार साहू,सूरज देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in