• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

जन भागीदारी विकास समिति के अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण 5 जुलाई को होगा आयोजित शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर करने के हेतु कार्यशाला की पहल जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष गगन जयपुरिया ने कहा।

July 3, 2025 by Amir Raja Banjare

जिला जांजगीर चांपा ( छ.ग.)

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी सुनिता कुर्रे रुखसाना महेश मिनु सिदार, कैमरामैन शिवा यादव नरेश यादव महेश सिदार रामकिशन चंद्रा।

जांजगीर- जिला स्तरीय जन भागीदारी एवं विकास समिति की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन 5 जुलाई 2025 दिन शनिवार को जिला ऑडिटोरियम जांजगीर में किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के स्तर को उठाने के साथ जन भागीदारी विकास समिति के अध्यक्षों को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। इस आयोजन में जांजगीर-चाम्पा जिले के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 5 जुलाई को पंजीयन के साथ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चार अलग-अलग बिंदुओं पर व्याख्यान एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया है। प्रथम चरण में शाला विकास समिति की संरचना एवं उद्देश्य के बारे में जन भागीदारी विकास समिति के सम्माननीय अध्यक्षों को व्याख्यान दिया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से समिति के गठन की संरचना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके बाद शिक्षकों के कार्य एवं दायित्वों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। इसमें मुख्य रूप से शिक्षकों के कौन-कौन से कर्तव्य होना चाहिए इसके बारे में चर्चा करते हुए उनके दायित्व से भी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाएगा। इससे शिक्षकों के कार्य प्रणाली के बारे में सूक्ष्म अध्ययन करने का समिति के सदस्यों को अवसर प्राप्त होगा। व्याख्यान के तीसरे चरण में शाला विकास समिति के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में परिचर्चा की जाएगी। कई बार देखा गया है कि शाला विकास समिति का गठन तो होता है परंतु वे अपने अधिकारों के प्रति उदासीन रहते हैं जिसका मुख्य कारण उन्हें अपने अधिकारों का ज्ञान ना होना इस कार्यशाला में उनके समस्त प्रश्नों का उत्तर प्रदान किया जाएगा। कार्यशाला की अंतिम कड़ी में जिला के वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में कौन-कौन से सुधार किया जा सकते हैं इसके विषय में चर्चा का आयोजन किया जाना है। इसमें जन भागीदारी विकास समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल करते हुए जिला स्तर पर शिक्षा के विकास की भावी रूपरेखा तैयार की जाएगी। जिला स्तर पर इस तरह के होने वाले अनूठे आयोजन की एक और खास बात यह है कि इसमें जिला स्तर पर ऐसे विद्यालय जिनकी चर्चा पूरे राज्य स्तर पर हैं उन विद्यालयों की एक छोटी सी फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म को दिखाने का मकसद है कि क्यों ना हमारा भी विद्यालय है उस मुकाम को हासिल करें जिस मुकाम में वे विद्यालय सामने आ रहे हैं जिनकी चर्चा आज जिला स्तर पर की जा रही है। इस प्रकार से जिला स्तरीय शिक्षा समिति के द्वारा जो इस प्रकार के शिक्षा के गहन चिंतन एवं मनन के लिए जन भागीदारी विकास समिति के विकास के लिए कि कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है मुझे निश्चित थी उन्हें बहुत सारी शिक्षा संबंधी जानकारियां प्राप्त होगी जिसके परिणाम से हुए विद्यालय को आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त करेंगे। साथी विद्यालय संबंधी समस्याओं का निराकरण भी शीघ्रता से हो सकेगा । जिला स्तरीय समिति की यह पहला शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी मिल की पत्थर साबित होगी।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in