• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

राज्य मुख्य आयुक्त डाॅ.सोमनाथ यादव के मुख्य आतिथ्य में एवं प्राचार्य की उपस्थिति में सक्ती में समीक्षा बैठक संपन्न हुआ जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया।

July 23, 2025 by Amir Raja Banjare

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी सुनिता कुर्रे,रुखसाना महेश, मिनू सिदार श्रध्दा बर्मन, रिपोर्टर शिवा यादव, कैमरामैन नरेश यादव महेश सिदार।

विषम परिस्थितियों से जीत कर बाहर निकलने की कला का नाम है स्काउटिंग -डा.सोमनाथ यादव।

सक्ती। जिला
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य मुख्य संरक्षक महामहिम राज्यपाल डा. रामेन डेका के मुख्य संरक्षण व यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय के संरक्षण, तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता , व राज्य मुख्य आयुक्त डा .सोमनाथ यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशन में राज्य में स्काउटिंग -गाइडिंग गतिविधियों को बेहतर से बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है, इसी तारतम्य में राज्य मुख्यालय द्वारा प्रस्तावित वार्षिक कैलेंडर के अनुसार राज्य मुख्य आयुक्त डा .सोमनाथ यादव के मुख्य आतिथ्य में आज कलेक्ट्रेट सभागार सक्ती में समीक्षा बैठक का सफलआयोजन हुआ। राज्य मुख्य आयुक्त महोदय का मुख्य द्वार पर कलर पार्टी से स्वागत किया गया। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती की छायाचित्र की पुजन अर्चन एवं स्काउट-गाइड प्रार्थना के साथ हुआ। तत्पश्चात जिला संघ सक्ती द्वारा वर्ष 2024-25 मे हुई वार्षिक गतिविधियों का पी.पी.टी.के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया। तत्पश्चात राज्य मुख्य आयुक्त द्वारा विगत सत्र 2024-25 में जिले की स्काउटिंग-गाइडिंग की वार्षिक समीक्षा की गई। राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउटिंग हमारे जीवन में अनुशासन लाकर सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। एक प्रशिक्षित स्काउट-गाइड जंगल के विषम परिस्थितियों में भी बिना बर्तन के भोजन पकाकर जीवित रह जाता है और अपना मार्ग ढूढ. लेता है। स्काउटिंग हममे “मैं नहीं हम” की भावना का विकास करता है। यह हमें देश प्रेम की भावना से जोडता है अभी स्काउट्स-गाइड्स द्वारा सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए एक राखी सैनिक भाईयों के नाम के तहत प्रत्येक जिले से एक-एक हजार राखियां भेजी जाएगी।उन्होंने दिसंबर माह में नया रायपुर में प्रस्तावित अंतराष्ट्रीय जम्बूरी में जिले को सहभागिता के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में स्काउटिंग का संचालन हमारी प्रतिबद्धता है वहीं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमीशनर डा. कुमुदिनी बाघ द्ववेदी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि जिले में स्काउटिंग को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
उक्त समीक्षा बैठक में जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्य , विकासखंड शिक्षा अधिकारी में श्याम लाल वारे विकासखंड शिक्षा अधिकारी डभरा,एम.एल. प्रधान,विकासखंड शिक्षा अधिकारी मालखरौदा के अलावा जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं जिलेभर के युनिट लीडर सम्मिलित हुए।जिसमें स्काउटिंग गाइडिंग के प्रचार -प्रसार,पंजीयन एवं नवीनीकरण की वर्तमान स्थिति, विद्यालयों में स्काउट निधि के उपयोग, विद्यालयों में दल संचालन, अप्रशिक्षित शिक्षकों हेतु युनिट लीडर प्रशिक्षण प्रस्ताव, वित्तीय वर्ष 2024-25 में आय-व्यय की समीक्षा , जिला कार्यकारिणी का विस्तार व विभिन्न समितियों के गठन एवं वार्षिक कार्य योजना 2025-26 का अनुमोदन किया गया। साथ ही राज्य एवं राष्ट्र स्तरीय शिविरों में जिले सहभागिता, विभिन्न सोपानों, राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए कार्ययोजना की समीक्षा की गई।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in