• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

नवीन जिला सक्ती के ब्रम्हाकुमारी ईशवरीय विशवविद्यालय शक्ति कुंज राजयोग केंद्र में ब्रम्हाकुमारी बहन तुलसी (संचालक) के नेतृत्व में 26जनवरी गणतंत्र दिवस को ध्वाजारोहण किया, एवं सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामवतार के नेतृत्व में झण्डा फहराया गया।

March 23, 2022 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती:आज जरूरत है कि हम सब देश में व्यापत वंशवाद, जाति- पांति आधारित राजनीति से परे सर्व समाज के बीच समता व न्याय के लिए पहल करते हुए भारतीय संविधान को सही मायने में स्थापित करें, यही देश को आजादी दिलाने व लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने वाले हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का संदेश है, और तभी लोकतांत्रिक गणराज्य की कल्पना साकार होगा- यह उद्गार गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आज सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती व ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शक्ति कुंज, सक्ती में ध्वजारोहण कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर के व्यवस्थापक व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने सभी नगरवासियों को गणतंत्र दिवस बधाई दी।

सर्वप्रथम प्रात: 8.15 बजे ब्रम्हाकुमारी बहनॉन के सान्निध्य में शक्ति कुंज परिसर में संचालिका तुलसी बहन, मधु बहन, शकुंतला बहन, विमल भाई आदि भाई बहनों के साथ आजादी की पहचान तिरंगा उत्साह के साथ फहराया गया ।

पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल,कन्हैया गोयल, कपूर अग्रवाल, नारायण गबेल की गरिमामय उपस्थिति में आचार्य परिवार ने ध्वजारोहण व राष्टगान के साथ गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही परस्पर बधाई देते हुए मिष्ठान्न वितरण किया गया। कोविड प्रतिबंध व प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए गरिमामय वातावरण में गणतंत्र दिवस परंपरागत आयोजन किया गया ।

Filed Under: Uncategorized

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।

मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर

दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय

नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को

जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ

© 2026 · 24aajtaklive · Log in