• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह द्वारा कलेक्टर कार्यालय परिसर पर लगाया गया बीज जड़ित पर्यावरण हितैषी राखी स्टॉल बिहान समूह की दीदियों की अनूठी पहल को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया

August 6, 2025 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी ,मिनू सिदार, श्रध्दा बर्मन,सुनिता कुर्रे, रुखसाना महेश रिपोर्टर शिवा यादव, कैमरामैन नरेश यादव,महेश सिदार

कलेक्टर, सीईओ ने इको-फ्रेंडली बीज राखी स्टॉल से खरीदी राखी

    सक्ती, 05 अगस्त 2025 // कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर पर स्व सहायता समूह द्वारा लगाये गए इको-फ्रेंडली बीज राखी स्टॉल का अवलोकन करते हूए राखीयॉं खरीदी।
 
कलेक्टर और सीईओ द्वारा जिले में लगातार स्व सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न नवाचार गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 जिसके तहत बिहान अंतर्गत राधा कृष्ण स्व सहायता समूह, पलाड़ीकला की दीदियों द्वारा एक आकर्षक इको-फ्रेंडली बीज राखी स्टॉल कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में लगाया गया। इस स्टॉल में हस्तनिर्मित, बीजोपचारित एवं पर्यावरण अनुकूल राखियों का प्रदर्शन एवं बिक्री की गई। इन राखियों की खासियत यह है कि इन्हें खीरा, धान, ककड़ी, कद्दू, करेला, मक्का, मूंग जैसे उच्च गुणवत्ता वाले बीजों से तैयार किया गया है। रक्षाबंधन के बाद इन राखियों को गमलों या बाड़ी में लगाकर पौधे उगाए जा सकते हैं, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अभिनव पहल है। इसके अतिरिक्त स्टॉल में बेर का मुरब्बा, आम का अचार, मिर्च का अचार, कटहल का अचार आदि घरेलू उत्पादों की भी बिक्री की गई, जिन्हें लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण बल्कि महिला सशक्तिकरण और सतत आजीविका का भी एक उदाहरण है। समूह की इस नवाचारी सोच को उपस्थित नागरिकों एवं अधिकारियों द्वारा खूब सराहना मिली। एनआरएलएम मिशन के अंतर्गत संचालित इस पहल ने साबित किया है कि ग्राम्य महिलाएँ भी नवाचार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावशाली योगदान दे सकती हैं। कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कलेक्टर कार्यालय आने वाले आम नागरिकों ने स्टॉल पर पहुँचकर राखीयॉं खरीदी और स्व सहायता समूह की दीदियों की मेहनत एवं इस पहल की खूब सराहना की।

Filed Under: News

Latest Related News

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय
महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।
मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर
दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय
नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को
जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।

मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर

दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय

नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को

जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ

© 2026 · 24aajtaklive · Log in