• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

ब्रम्हाकुमारी ईशवरीय विश्वविद्यालय केंद्र शक्तिकुंज,सक्ती में संचालिका तुलसी बहन ने संस्था से जुड़े भाई बहनो की कक्षा लेकर प्रारंभिक योजना से रूबरु कराया।

March 23, 2022 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती ,24आज तक लाइव न्यूज

ध्यान कक्ष राजयोग केंद्र सक्ती

अपने विकार व विकृतियों से आजाद होकर सम भाव से परस्पर परमार्थ याने परमात्मा के कार्य में लगना ही सही आजादी है, इन्हीं विचारों को लेकर ब्रम्हाकुमारी संस्था ने आजादी के 75 वें वर्ष में अमृतोत्सव के अवसर पर देशवासियों को राजयोग के माध्यम से मन इंद्रियों को वश में कर सर्व समाज के बेहतरी के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए जन जन के बीच ज्ञान सेवा के साथ साल भर संपर्क सेवा में रहने का संकल्प लिया है।इसी तारतम्य में आज बाबा दिवस पर ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र शक्ति कुंज, सक्ती में संचालिका तुलसी बहन ने संस्था से जुड़े भाई बहनों की क्लास लेकर प्रारंभिक योजना से रुबरु कराया।
इस संबध में जानकारी देते हुए संस्था से जुड़े अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने बताया कि मार्च -अप्रैल 2022 में संस्था से जुड़े भाई बहनों मोटर साइकिल रैली के साथ सक्ती, बाराद्वार, जैजैपुर व मालखरौदा के गांव गांव जाकर सभाओं व साहित्य के द्वारा ज्ञान सेवा समर्पण के साथ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजादी के अमृतोत्सव से भारत समृद्धि की ओर के आह्वान पर अपनी सहभागिता निभाएंगे।
इस हेतु आज टीम बनाकर संपर्क कार्यक्रम हेतु गांवों की सूची व रैली हेतु रुट चार्ट के साथ सभास्थल हेतु स्थानों को सूचीबद्ध करने का कार्य शुभारंभ किया गया। साथ ही अमृतोत्सव को लेकर आयोजित त्रिदिवसीय ऑनलाइन योग भट्ठी में भाई बहनों को शामिल होने का आग्रह किया।
अंत में सभी भाई बहनों ने बाबा दिवस में मुरली सेवा के साथ भोग प्रसाद ग्रहण किया जिसे सुचारू रूप से संपन्न कराने में मधु बहन, शकुंतला बहन व सेजल बहन सक्रिय रही।

Filed Under: Uncategorized

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में

NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा

कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।

छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।

सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

© 2026 · 24aajtaklive · Log in