• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

आदिवासी नेत्री एवं सक्ती जिला पंचायत सभापति श्रीमती विद्या सिदार ने दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से की भेंट मुलाकात

August 9, 2025 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा के साथ जिला रिपोर्टर श्रध्दा बर्मन सुनीता कुर्रे रुखसाना महेश मिनु सिदार, अनंत कुमार चौधरी,रिपोर्टर शिवा यादव, कैमरामैन नरेश यादव महेश सिदार

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेट मुलाकात किया विद्या सिदार सक्ती जिला पंचायत सभापति।

सक्ती जिले सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में आदिवासी समाज की सशक्त आवाज बन चुकी एक छोटे से गांव की रहने वाली मूलनिवासी समाज की बेटी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार ने राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू से भेंट- मुलाकात की है।‌ महामहिम राष्ट्रपति से भेंट-मुलाकात पश्चात दिल्ली से लौटने के बाद बातचीत में बताया कि देश के सबसे बड़े संवैधानिक चेहरे महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से प्रत्यक्ष तौर पर बातचीत करना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। राष्ट्रपति जी से हुई यह भेंट अत्यंत ऊर्जा दायी होने के साथ प्रेरणादाई भी हैं। उनकी बातें मुझे जीवनभर अपने समाज की बेहतरी के कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी। महामहिम ने इस दौरान सरकार द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान व विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे जनजातीय गौरव दिवस, धरती आबा, जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आदिवासी कर्मयोगी कार्यक्रम, पीएम जन-मन आदि के जमीनी क्रियान्वयन के संबंध में जाना तथा जनता के हित में चलाई जा रही इन योजनाओं से जनसाधारण के जमीनी जुड़ाव में सहभागिता बढ़ाने की अपील किया वहीं श्रीमती विद्या सिदार ने भी महामहिम के समक्ष क्षेत्रीय विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। महामहिम ने कहा कि देश में जनजातीय समाज का बहुत ही समृद्ध व गौरवशाली इतिहास रहा है। इतना ही नहीं महामहिम से भेंट मुलाकात के वक्त पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा पहनी श्रीमती विद्या सिदार की उन्होंने सराहना भी की और देश में
आदिवासी संस्कृति व मूल्यों को सहेजे रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in