• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस परेड में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की पलटन को मिला गैर व्यावसायिक वर्ग में तीसरा पुरस्कार।जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल एवं जिला आयुक्त* कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने दी बधाई।स्काउट एवं गाइड की संयुक्त टोली रही आकर्षण का केंद्र।

August 17, 2025 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती- छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा के साथ जिला रिपोर्टर सुनिता कुर्रे,श्रध्दा बर्मन रुखसाना, महेश रिपोर्टर शिवा यादव

सक्ती। जिला
15 अगस्त 2025 को पूरे देश ने आजादी का 79वां वर्षगांठ मनाया।
सक्ती जिला मुख्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया जिसमें प्रतिवर्ष की भांति परेड मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने राष्ट्रध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।
इस आकर्षक मार्च पास्ट परेड में जिला पुलिस बल, नगर सेना, वनरक्षक, राष्ट्रीय कैडेट कोर जूनियर एवं सीनियर बालक -बालिका , भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की टोली ने भाग लिया।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की संयुक्त टोली आकर्षण का केंद्र रही।
जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में गैर व्यावसायिक वर्ग में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के स्काउट्स एवं गाइड्स की पलटन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
इस उपलब्धि पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने स्काउट्स एवं गाइड्स सहित प्रभारियों को बधाई दी है।
स्वाधीनता दिवस परेड में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती की गाइड दीपिका पटेल ,साक्षी जगत ,खुशी जगत, देविका कंवर विजयलक्ष्मी खर्रा ,कविता सिदार, नंदिनी सिदार, पायल सिदार, संजना संवरा, निशा सिदार एवं कमांडर हीना महंत के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी के स्काउट फिरन दास महंत, हरीश कुमार यादव, रविंद्र कुमार सतनामी , रवि सारथी, किरण कुमार साहू, प्रकाश सारथी,एवं गाइड प्रियंका यादव ,जानवी यादव, राधा यादव, लालसा जगत ,आरुषि पाटले,प्रिया कुमारी गोंड,तनु साहू ,संगीता सिदार, कामिनी गोंड,पायल धीवर, संध्या सोनवानी, नैना केंवट और दीपिका चौहान ने भाग लिया।
बच्चों की इस उपलब्धि पर दोनों विद्यालयों के प्राचार्य सरोजिनी लकड़ा, एवं के.बी. रमन एवं व संस्था के शिक्षकों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ सक्ती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी पदेन सहायक जिला आयुक्त दिलीप कुमार पटेल ने सराहना कर बच्चों को प्रोत्साहित किया है। सक्रिय यूनिट लीडर एवं कार्यक्रम की उद्घोषक कमलादपी गबेल, व व्याख्याता देवाशीष बनर्जी, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज , सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश कुमार अग्रवाल तथा भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ सक्ती के सचिव भानु लाल महंत , जिला संयुक्त सचिव लक्ष्मी महंत जिला सह सचिव जयंती खम्हारी,जिला प्रशिक्षण आयुक्त( स्काउट) रामनारायण सायतोड़ा जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सुनीता चौहान, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) चंद्रकांत राठिया,जिला संगठन आयुक्त (गाइड) रंजिता राज एवं जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों एवं यूनिट लीडर्स ने हर्ष व्यक्त किया।
बच्चों को परेड के लिए तैयार करने में प्रभारी यूनिट लीडर कार्तिक राम यादव, दुर्गेश कुमार साहू (सक्ती विकासखंड सचिव), किशन राम रात्रे, कलेश्वरी साहू एवं दुर्गेश्वरी सिदार का विशेष योगदान रहा है।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती से जिला मीडिया प्रभारी एवं यूनिट लीडर कार्तिक राम यादव की रिपोर्ट।

Filed Under: News

Latest Related News

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय
महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।
मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर
दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय
नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को
जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।

मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर

दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय

नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को

जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ

© 2026 · 24aajtaklive · Log in