• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

(छ.ग.)प्रदेश अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ डभरा के द्वारा नेशनल कानवेंट स्कूल में प्रबंधकों ने एक स्वर से सरकार के निजी स्कूलो के प्रति सौतेले ब्यवहार के प्रति आक्रोश ब्यक्त किया ।

March 23, 2022 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती

24आज तक लाइव न्यूज ,राष्ट्रीय न्यूज चैनल एवं वेब पोर्टल न्यूज

अधिवक्ता चितरंजय पटेल जी ने संबोधित किया

अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं के निराकरण हेतु सभी प्रबंधकों को एक जुट हो सरकार के समक्ष बुलंद करना होगा, यह बात निजी स्कूल प्रबंधक संघ, डभरा के द्वारा नेशनल कान्वेंट स्कूल में आयेजित प्रबंधक सम्मेलन में समवेत स्वर में व्यक्त किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिवक्ता चितरंजय सिंह ने बताया कि शासन के द्वारा आज भी सक्ती जिले में विगत वर्षों के आर टी ई के तहत देय राशि का भुगतान नहीं होने से विद्यालयों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है फलस्वरूप सभी स्कूल संचालक छत्तीसगढ़ प्रदेश अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ के बैनर तले संगठित हो रहे हैं ।
इसी तारतम्य आज डभरा विकासखंड के प्रबंधकों ने एक स्वर से सरकार के निजी स्कूलों के प्रति सौतेले व्यवहार व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सक्ती में व्यापत अनियमितता को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी से भेंट कर समस्याओं का त्वरित निराकरण व समोचित कार्यवाही हेतु सकारात्मक चर्चा पर बल दिया व समस्या का निदान नहीं होने पर जिलाध्यक्ष महोदय को ज्ञापन देने के साथ ही चरणबद्ध आंदोलनात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया।
आज के सम्मेलन में मुरलीधर चंद्रम, सुशील चंद्रा, नेहरुदास मानिकपुरी, अशोक चंद्रा, राधाकृष्ण, मीक राम, कुंजन निषाद, रामनरेश, भरत राम, रामकुमार, मनोज,नरेंद्र , यादव प्रसाद, ओमप्रकाश, संजय कुमार,श्यामलाल, भागवत, दिनेश पुरोहित,एल एल राज आदि प्रबंधकों ने संघ में सक्रियता लाने युवा व ऊर्जावान लोगों को संगठन के पुनर्गठन हेतु 13 मार्च को विशेष सम्मेलन में स्वस्फूर्त आवश्यक रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया।

Filed Under: Uncategorized

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में

NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा

कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।

छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।

सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

© 2026 · 24aajtaklive · Log in