• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च की तैयारियों के संबंध में ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

October 29, 2025 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा बंजारे के साथ संभाग रिपोर्टर शिवा यादव जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन सुनीता कुर्रे रुखसाना महेश मिनू सिदार।

तुर्रीधाम से सामुदायिक भवन सक्ती तक यूनिटी मार्च पदयात्रा का होगा आयोजन

 सक्ती 28 अक्टूबर 2025/ भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री, भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले यूनिटी मार्च की तैयारियों को लेकर आज लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो की उपस्थिति में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में यूनिटी मार्च के आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से चर्चा की गई और सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने बताया कि सक्ती जिले में तुर्रीधाम से सामुदायिक भवन सक्ती तक यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूनिटी मार्च का आयोजन 9 नवंबर 2025 को धार्मिक स्थल तुर्रीधाम से सुबह 9 बजे  शुभारंभ किया जाएगा।
  लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाला यूनिटी मार्च बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के दौरान आमजन को सरदार पटेल जी के देशभक्ति और उनके योगदान से स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और आमजन सहित सभी वर्ग को जागरूक करने के लिए विद्यालयों में निबंध कार्यक्रम, गांव गांव में नुक्कड़ नाटक सहित अन्य विभिन्न माध्यमों से जमीनी स्तर पर सरदार पटेल जी के योगदान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। सांसद ने बताया कि यूनिटी मार्च पदयात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले सभी मंदिरों पर माल्यार्पण करते हुवे पदयात्रा आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा युवाओं को सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्रनिर्माण के योगदान से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम होगी। उन्होंने कहा कि यूनिटी मार्च की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाए। इसी क्रम में संबोधित करते हुवे श्री जगन्नाथ पाणिग्रही ने बैठक में सरदार पटेल जी के देशभक्ति और विभिन्न संघर्षों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी के देश के लिए दिए गए योगदान से आमजन को जागरूक करने के लिए गांव गांव में नुक्कड़ नाटक, निबन्ध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल जी के जीवन पर संगोष्ठी सहित विविध कार्यक्रम आयोजित कराए। उन्होंने कहा कि एकता, अखंडता और राष्ट्र सेवा के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिले, यही इस आयोजन का उद्देश्य है। उन्होंने आयोजन में समाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, एनजीओ, आमनागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने कहा। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिले में यूनिटी मार्च का सुव्यवस्थित आयोजन कराए जाने के लिए बैठक में उपस्थित सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यूनिटी मार्च पदयात्रा में जिले के सभी समाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियो, एनजीओ, आमनागरिकों सहित सभी जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
  सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च के आयोजन के साथ ही जिले के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में आत्मनिर्भर भारत अभियान, “सरदार पटेल का जीवन एवं योगदान” विषय पर वाद-विवाद, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं संगोष्ठियों का आयोजन होगा। साथ ही नशा मुक्त भारत की शपथ और ‘गर्व से स्वदेशी अपनाने’ का संकल्प दिलाए जाने सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा का समापन सामुदायिक भवन सक्ती में होगा। इसके साथ ही जिले से चयनित पांच युवा जिले से यात्रा प्रारंभ कर नागपुर होते हुवे करमसद की ओर प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सक्ती अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, श्री टिकेश्वर गबेल, श्री संजय रामचन्द्र, श्री अभिषेक शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Filed Under: News

Latest Related News

कृषि प्रधान जिला सक्ती को मिली कृषि विज्ञान केंद्र की बड़ी सौगात भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा संभाग के सह प्रभारी प्रवीण यादव ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार
सक्ती-जिले की अनसुनी विभूतियों को सम्मान देने आगे आया एकता पत्रकार संघ नवीन जिला स्थापना दिवस पर होगा 9सितंबर को भब्य सम्मान समारोह समाज के वास्तविक नायको को मंच देने की सराहनीय पहल है
सक्ती जिला के अंतर्गत आने वाले ब्लाक मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम बडे़ पडरमूड़ा में 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी धुमधाम मनाया गया
विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

कृषि प्रधान जिला सक्ती को मिली कृषि विज्ञान केंद्र की बड़ी सौगात भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा संभाग के सह प्रभारी प्रवीण यादव ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

सक्ती-जिले की अनसुनी विभूतियों को सम्मान देने आगे आया एकता पत्रकार संघ नवीन जिला स्थापना दिवस पर होगा 9सितंबर को भब्य सम्मान समारोह समाज के वास्तविक नायको को मंच देने की सराहनीय पहल है

सक्ती जिला के अंतर्गत आने वाले ब्लाक मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम बडे़ पडरमूड़ा में 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी धुमधाम मनाया गया

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

© 2026 · 24aajtaklive · Log in