• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द की छात्राएं राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2025 के लिए चयनित हुये ,विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कमला दपी गवेल की कुशल मार्गदर्शन से ।

October 31, 2025 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा के साथ संभाग रिपोर्टर शिवा यादव जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन रुखसाना महेश सुनीता कुर्रे, मिनू सिदार, कैमरामैन सुरेंद्र बरेठ।

सक्ति, जिला -शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द की छात्रा कुमारी दीपांशी वर्मा का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल विज्ञान मेला के लिए हुआ है। इनके मनोरंजक गणितिय मॉडल को संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
दिनांक 29 और 30 अक्टूबर 2025 को शासकीय उन्नत शिक्षा महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत बाल विज्ञान मेला में कुमारी दीपांशी वर्मा ने अपने गणित मॉडल को अत्यंत मनोरंजन और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। इस परियोजना में तान्या चौहान ने सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य गणित व्याख्याता, श्रीमती कमला दपी गवेल के कुशल मार्गदर्शन उनके अथक प्रयासों ने बच्चों में गणित कों मनोरंजक रूप से अध्ययन करने के लिए व उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जिसके परिणाम स्वरूप उन्होंने बिलासपुर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर, विद्यालय के सभी शिक्षकों स्टाफ, और शाला विकास समिति की ओर से प्रतिभागी छात्राओं एवं मार्गदर्शन शिक्षिका श्रीमती कमला दपी गवेल एवं सहयोगी विज्ञान व्याख्याता विनीता राठोर को हार्दिक बधाई दी।
जोन स्तरीय इस विज्ञान मेला में सक्ति जिले से 11 अलग अलग विषयों से संबंधित प्रोजेक्ट कों राज्य हेतु चयनित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी, डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी जी तथा जिला के विज्ञान नोडल, श्री छबि लाल राठौर जी, ने भी इन चयनित बच्चों को राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी जी ने जिले में विज्ञान और गणित के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे इन प्रयासों की सराहना की है।
बिलासपुर संभाग से चयनित ये बच्चे अब राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सक्ति जिले और संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसके लिए पूरे विद्यालय परिवार और जिला प्रशासन की ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई हैं।

Filed Under: News

Latest Related News

कृषि प्रधान जिला सक्ती को मिली कृषि विज्ञान केंद्र की बड़ी सौगात भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा संभाग के सह प्रभारी प्रवीण यादव ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार
सक्ती-जिले की अनसुनी विभूतियों को सम्मान देने आगे आया एकता पत्रकार संघ नवीन जिला स्थापना दिवस पर होगा 9सितंबर को भब्य सम्मान समारोह समाज के वास्तविक नायको को मंच देने की सराहनीय पहल है
सक्ती जिला के अंतर्गत आने वाले ब्लाक मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम बडे़ पडरमूड़ा में 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी धुमधाम मनाया गया
विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

कृषि प्रधान जिला सक्ती को मिली कृषि विज्ञान केंद्र की बड़ी सौगात भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा संभाग के सह प्रभारी प्रवीण यादव ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

सक्ती-जिले की अनसुनी विभूतियों को सम्मान देने आगे आया एकता पत्रकार संघ नवीन जिला स्थापना दिवस पर होगा 9सितंबर को भब्य सम्मान समारोह समाज के वास्तविक नायको को मंच देने की सराहनीय पहल है

सक्ती जिला के अंतर्गत आने वाले ब्लाक मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम बडे़ पडरमूड़ा में 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी धुमधाम मनाया गया

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

© 2026 · 24aajtaklive · Log in