• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

जिला पंचायत सिवो वासु जैन सर के मुख्य आतिथ्य में एनआरएलएम अंतर्गत जेंडर रिसोर्स सेंटर, संगवारी अधिकार केंद्र का हुआ उद्घाटन

December 25, 2025 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा के साथ जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन रुखसाना महेश संभाग रिपोर्टर शिवा यादव

     सक्ती, जिला 24 दिसम्बर 2025// भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित जेंडर समानता हेतु राष्ट्रीय अभियान जेंडर कैंपेन “नई चेतना 4.0” के अंतर्गत कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के दिशा निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिला सक्ती के विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत जेठा में जेंडर रिसोर्स सेंटर, संगवारी अधिकार केंद्र का उद्घाटन किया गया। जेंडर समानता को लेकर कई विभागों द्वारा कई योजनाएं संचालित कर रहे हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। जिसके तहत ग्राम पंचायत जेठा में शुभारंभ किए गए जेंडर रिसोर्स सेंटर के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन के द्वारा बताया गया कि हम इस जेंडर असमानता को कैसे दूर या कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए शासन प्रशासन पूरी तरह से तैयार है किंतु फिर भी इस तरह की कोई समस्या या शिकायत आती है तो उसके निपटारे के लिए जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया गया है। जहां जेंडर से होने वाले किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी समस्या का निराकरण परामर्श के माध्यम में किया जाना है। उन्होंने बताया कि जेंडर रिसोर्स सेंटर में एक पूरी टीम होंगी जिसके सदस्य के रूप में जनपद पंचायत सीईओ, पुलिस अधिकारी, महिला एवं बाल विकास के अधिकारी, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि व जेंडर विशेषज्ञ जो जेंडर से संबंधित प्राप्त शिकायत का निपटारा करेंगे। जेंडर असमानता को दूर करने के लिए भारत सरकार पूरी तरह से प्रतिवद्ध है कि हमारे गांव, प्रदेश और देश में जेंडर समानता जल्द ही आए इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग भी कई योजनाओं का संचालन कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेंडर असमानता से होने वाले दुष्प्रभाव जैसे घरेलू हिंसा मुख्य कारण है इसे कैसे कम करे इस बात को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के जेंडर विशेषज्ञ एवं पूरी टीम के द्वारा अपने अनुभव को साझा करते हुए विस्तार से जेंडर समानता के बारे में बताया गया। साथ ही उपस्थित अतिथियों द्वारा भी समाज में जेंडर असमानता से संबंधित महत्वपूर्ण विचारों को गंभीरता पूर्वक रखा गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सक्ती के उपाध्यक्ष श्री बंशीधर खांडे, सभापति श्री टंकेश्वर पटेल, विभागीय अधिकारी श्री राजीव श्रीवास, बीपीएम श्री ज्ञानेंद्र राय, महिला एवं बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षक भावना नेताम, जेंडर विशेषज्ञ सतीश नेताम एवं सुशीला जोशी, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ शशि गबेल साथ ही महिला समूह की जेंडर सखी, पोषण सखी, एफएनएचडब्ल्यू तथा विभिन्न महिला समूहों के सदस्य एवं कैडर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Filed Under: News

Latest Related News

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में
NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा
कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।
छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।
सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में

NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा

कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।

छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।

सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

© 2026 · 24aajtaklive · Log in