• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया

March 17, 2026 by Amir Raja Banjare

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा के साथ संभाग रिपोर्टर शिवा यादव एवं जिला रिपोर्टर वेंकटेश्वर मनहर

सारंगढ़ विकास खंड अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक शाला गोडिहारी में कक्षा पांचवीं के छात्र छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जहां शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच स्नेह आशिर्वाद और शुभकामनाओं की अनूठी झलक देखने को मिली । कार्यक्रम की शुरुआत सभी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस कार्यक्रम में सारंगढ़ क्षेत्र क्रमांक 13 से बहुत ही मिलनसार और कर्मठ बी डीसी महोदया श्रीमती कोमल शशि पटेल जी को मुख्य अतिथि के रूप में चुना गया। उसके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव शशि कुमार पटेल का भी हमारे बच्चों के द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद शासकीय प्राथमिक शाला गोडिहारी की
ऊर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी ने बच्चों को उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभ आशीर्वाद दिया गया।कोमल पटेल ने भी बच्चों को एक लक्ष्य बनाकर अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ने की शुभकामना दी।शशि पटेल ने भी बच्चों को कहा अपने माता-पिता और गुरु का सम्मान हमेशा करना इनका आशीर्वाद जीवन में हमेशा काम आता है।
इसके बाद विदाई पाने वाले छात्र छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया सभी विद्यार्थियों को कापी और कलर पेन्सिल दिया गया। बच्चों ने भी अपने तरफ से गुलदस्ता और सरस्वती मां का छायाचित्र भेंट दिया । इसके बाद कक्षा शिक्षक सुमन तिर्की ने कहा आज का दिन हमारे लिए गर्व और भावनाओं का संगम है।आप सभी हमारे लिए सिर्फ विद्यार्थी नहीं बल्कि हमारे परिवार का हिस्सा है आप सभी हमारे यादों में रहेंगे समारोह के अन्त में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए भावुक हो उठे नैना साहनी ने कहा ये महज औपचारिकता है आपके शिक्षक सदैव आपके लिए उपलब्ध रहेंगे। मौके पर नम्रता गोसाईं, सोनिया सारथी, सीमा तमबोली, सुमन तिर्की, अनिता किरण लकरा,पवन सिदार, लक्ष्मी नारायण पटेल और कुर्रे सर , और रथराम निषाद उपस्थिति रहे और सभी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया

Filed Under: News

Latest Related News

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय
महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।
मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर
दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय
नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को
जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।

मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर

दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय

नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को

जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ

© 2026 · 24aajtaklive · Log in