• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा

April 7, 2026 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा के साथ संभाग रिपोर्टर शिवा यादव जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन रुखसाना महेश , सुनीता कुर्रे मिनू सिदार, अनंत कुमार चौधरी, नरेश यादव, महेश सिदार

जिला सक्ती -सावधान रहें लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपका मुफ्त में कुछ नहीं देता, यह सीख देते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि हम चंद लालच के चक्कर में साइबर के दल दल में घुसते चले जाते हैं और जब तक कुछ समझ आए, तब तक लंबे नुकसान उठा चुके होते हैं।

जिला सक्ती-के पुलिस अधीक्षक(SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर मुख्य अतिथि रहे।


साइबर लॉ एवं डिजिटल एविडेंस की स्वीकार्यता पर आयोजित व्याख्यान माला में मुख्य अतिथि की आसंदी पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने साइबर फ्रॉड जैसे ज्वलंत समस्या पर आयोजित कार्यशाला की तारीफ करते हुए आयोजक उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के प्रति साधुवाद प्रगट किया तो वहीं
कार्यशाला के आयोजक राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि हमारा संगठन सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में समाज के मूलभूत एवं ज्वलंत मामलों में जन जागरण हेतु निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन करता है तथा इसी तारतम्य में जिला अधिवक्ता परिषद एवं कलिंगा यूनिवर्सिटी के सामूहिक प्रयास से आज साइबर लॉ एवं डिजिटल एविडेंस की स्वीकार्यता पर व्याख्यान माला आयोजित किया गया जिसमें मिडिया एवं जिला तथा पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा।
व्याख्यान माला में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुमारी चिकीता मल्होत्रा ने साइबर लॉ पर चर्चा किया तो वहीं डा सव्यसाची पाण्डेय ने डिजिटल एविडेंस की स्वीकार्यता पर चर्चा करते हुए साइबर लॉ के प्रावधानों पर विस्तार से बात रखते हुए साइबर मामलों में पुलिस विवेचना की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। कालिंग यूनिर्वसिटी के वाइस चांसलर डॉ श्रीधर ने आर्शिवचन एवं आभार प्रगट करते हुए कहा कि आज हम स्वयं अपने आपको साइबर अपराधियों को परोस रहे हैं क्योंकि क्षणिक मौज एवं लालच में अपनी डेटा साइबर फ्रॉड को प्रोवाइड करते हैं जिसके मिसयूज से हमको भारी नुकसान पहुंचता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन NHRSJC के जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ तथा अतिथियों का तिलक चंदन से स्वागत जिला अध्यक्ष (महिला सेल) कांता यादव ने किया।
आज मंचासिन अतिथियों का स्वागत अधिवक्त गनी मोहम्मद , वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया गोयल, जर्नलिस्ट एसोसियेशन के बजरंग अग्रवाल, अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष दुलीचंद साहू,अधिवक्ता परिषद के जिला महामंत्री विजय चंद्रा, तहसील अध्यक्ष मालिक राम यादव, कलिंगा विश्वविद्यालय के असिस्टेंट मैनेजर मोहम्मद तौकिर तथा साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कंवर आदि ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया तो समापन पर कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर के द्वारा मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, डिप्टी कलेक्टर रूपेंद्र पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डॉ भुनेश्वरी पैकरा को स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया।
आज व्याख्यान माला में जिले भर से पुलिस थानों से विवेचना अधिकारी, पत्रकार, अधिवक्ता, मानवाधिकार कार्यकर्ता, विद्यालय प्रबंधक आदि समाज के जागरूक लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही तथा कार्यशाला के अंत में प्रश्नोत्तर कल अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया तथा APK जैसे अवांछित ऐप को प्रतिबंधित करने की बात कही।
विदित हो कि समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित विभिन्न संगठनों के सिपहसालार सामाजिक कार्यकर्ता उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के सक्रिय सहभागिता से आज का ज्वलंत मामलों को लेकर यह समसामयिक आयोजन सर्व समाज के लिए सार्थक पहल साबित हुआ।

Filed Under: News

Latest Related News

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय
महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।
मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर
दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय
नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को
जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।

मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर

दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय

नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को

जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ

© 2026 · 24aajtaklive · Log in