• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में

April 16, 2026 by Amir Raja Banjare

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा के साथ जिला रिपोर्टर वेंकटेश्वर मनहर , संभाग रिपोर्टर शिवा यादव जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन अनंत कुमार चौधरी नरेश यादव रामकिशन चंद्रा।

सारंगढ़ बिलाईगढ एफ एल एन सह नवीन पाठ्य-पुस्तक का सेवाकालीन
प्रशिक्षण हायर सेकेण्डरी स्कूल दानसरा में 6 से 10 अप्रेल तक हुआ। पिछले सत्र में कक्षा तीसरी तक के पुस्तकों में बदलाव था जो वर्तमान में कक्षा चौथी तक हो गया है।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य 2027
तक एफ एल एन के लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ 21 वीं सदी के कौशल को नवीन पाठ्य-पुस्तक के सहयोग से बच्चों में लाना है। यह नवीन पाठ्य-पुस्तक इसी कौशल के अनुरूप एनसीआरटी व एससीईआरटी के सहयोग से बना है। जिसमें बच्चे गहन सोच , रचनात्मकता समूह में सीखने के साथ एक अच्छे चरित्र वाले नागरिक बन सकें। हिन्दी व अंग्रेजी विषय में मौखिक भाषा विकास से लेकर लेखन तक के चार खंडिय माडल से पाठयोजना निर्माण के साथ थीम आधारित पाठ, सचित्र गतिविधी आधारित अभ्यास व अभ्यास पुस्तक, शिक्षक संदर्शिका से सीखना, मनोरंजक, उद्देश्यपूर्ण व स्थायी होगा। गणित विषय पर बच्चे मौखिक गणित बातचीत, गणित कौशल सीखने व अभ्यास के साथ खेल खेल में गणित सिखने के माडल का उपयोग करेंगे।
नवीन पुस्तक बदलाव में योग और कला को भी स्थान दिया गया है ताकि बच्चों का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के साथ संस्कृति व सभ्यता का भी विकास हो । जिससे बच्चे कला के सौन्दर्य व सृजनशील रूप से परिचित होकर कला को अपने व्यवसाय में शामिल कर सके व
अपने प्राचीन कला से रूबरू होकर इसके संरक्षण में अपना योगदान दें।
इस प्रशिक्षण में सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के तीन विकास खंड के स्रोत व्यक्तियों (BRG) को जिला स्रोत व्यक्तियों (DRG) द्वारा प्रशिक्षित किया गया।
जो पूर्णतः गतिविधी आधारित था। विकास खंड स्रोत व्यक्ति अपने विकास खंड में जोन स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। जिससे जिले के हर विकास खंड के प्रत्येक शाला तक
प्रभावी रुप से पहुंचेगा ताकि हितग्राही बच्चों तक इसका लाभ हो और बच्चे 21 वीं सदी के कौशलों को प्राप्त कर एफ एल एन में दक्ष हो सकें
प्रशिक्षण प्रभावी हो इसके लिए डाइट धरमजयगढ़ से प्राचार्य पैंकरा सर जी, प्रशिक्षण प्रभारी श्री अनिल गबेल सर जी सारंगढ़ बीओ कोसले सर जी बी आर सी सत्येन्द्र बसंत जी बिलाईगढ के बीओ सर ने प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया व अपने आप को समय अनुरूप अपडेट करने को कहा।
इस प्रशिक्षण को हमारे जिला के अनुभवी DRG श्रीमती नैना साहनी, श्रीमती सुखमती चौहान, देवकी चौहान, गौरीशंकर कर्ष, कुशल मिरी,और सेतकुमार साहू, बुधनी अजय मास्टर ट्रेनर,सभी ने प्रशिक्षण को बहुत ही प्रभावी ढंग से दिया।और हर विषय को गहनता से समझाया।

Filed Under: News

Latest Related News

NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा
कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।
छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।
सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में

NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा

कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।

छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।

सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

© 2026 · 24aajtaklive · Log in