• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

महिला सुरक्षा और लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु रेंज स्तरीय समीक्षा बैठकश्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक ने ली रेंज की साप्ताहिक समीक्षा बैठक,एक माह में पुराने प्रकरण शून्य करने का दिया लक्ष्य

May 16, 2026 by Amir Raja Banjare

संभाग बिलासपुर छत्तीसगढ़

प्रदेश मीडिया प्रभारी संपादक अमीर राजा के साथ संभाग रिपोर्टर शिवा यादव जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन अनंत कुमार चौधरी, रुखसाना महेश मिनू सिदार सुनीता कुर्रे, नरेश यादव रामकिशन चंद्रा, नरेश यादव,

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग सर ने सप्ताहिक समीक्षा बैठक लिया

संभाग बिलासपुर ITSSOके तहत महिला संबंधी अपराधों में 60 दिवस के भीतर निराकरण के सख्त निर्देशदिनांक 13.05.2026 को ’श्री राम गोपाल गर्ग’ पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा जिले के वरि. पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली गई।समीक्षा मीटिंग का आयोजन रेंज स्तरीय पुलिस ओके में महानिरीक्षक कार्यालय में किया गया। समीक्षा मीटिंग में श्री रजनेश सिंह उमनि. एवं वरि. पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर, श्री शशि मोहन सिंह, उमनि. एवं वरि. पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़, श्री भोजराम पटेल, वरि. पुलिस अधीक्षक मुंगेली, श्री सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक, जिला कोरबा, श्री मनोज खिलारी, पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही,श्री प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, जिला सक्ती, सुश्री निवेदिता पॉल, पुलिस अधीक्षक, जिला जॉजगीर-चाम्पा, श्रीमती निमीषा पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़, उप पुलिस अधीक्षक, मंजूलता केरकेट्टा पु.म.नि. कार्या. बिलासपुर उपस्थित रहें।

    श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा रेंज के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली गई इस बैठक में माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों अनुपालन में चर्चा की गई एवं लंबित आपराधिक प्रकरणों को विशेष अभियान चला कर निकाल करने हेतु निर्देशित किया गया।

न्यायालयीन निर्देशों का पालन और लंबित प्रकरणों की समीक्षाः-
▪️बैठक का मुख्य केंद्र माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकरण क्रमांक Cr.M.P.No.-3112/2024 में जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन रहा। आईजी श्री गर्ग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक वर्ष से अधिक पुराने लंबित प्रकरणों का विशेष अभियान चलाकर निराकरण किया जाए।
*बैठक के प्रमुख बिंदुः गया है।
▪️अपराधों का वर्गीकरणः- लंबित गंभीर अपराधों जैसे लूट, डकैती, धोखाधड़ी, अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों की राजपत्रित अधिकारियों के माध्यम से प्रकरणवार समीक्षा कर अविलंब चालान मान0 न्यायालय में पेश करें।
▪️फरार आरोपियों की धरपकड़ फरार आरोपियों की समीक्षा कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी कर चालान माननीय न्यायालय में पेश करने निर्देश दिए गए ।
*ITSSO महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता*
महिला संबंधी अपराधों के त्वरित न्याय के लिए संचालित (Investigation Tracking System for Sexual Offence) की समीक्षा करते हुए आईजी श्री गर्ग ने निम्नलिखित निर्देश दिए
▪️60 दिवस की समय-सीमा जो प्रकरण 60 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं, उनका शीघ्र निराकरण किया जाए ।
▪️ त्वरित विवेचना जो मामले अभी 60 दिनों की अवधि के भीतर हैं, उनमें निरंतर साक्ष्य संकलन कर समय-सीमा के अंदर ही जांच पूर्ण की जाए ।

         बैठक के अंत में आईजी श्री गर्ग ने सभी अधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए गए।

Filed Under: News

Latest Related News

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय
महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।
मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर
दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय
नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को
जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।

मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर

दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय

नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को

जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ

© 2026 · 24aajtaklive · Log in