जिला सक्ती-छत्तीसगढ़
प्रदेश मीडिया प्रभारी अमीर राजा के साथ संभाग रिपोर्टर शिवा यादव, जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन,अनंत कुमार चौधरी,नरेश यादव, महेश सिदार,सुरेंद्र बरेठ,नंदलाल रात्रे




*
*जिला सक्ती ग्राम पंचायत मालखरौदा में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी *शहीद महेतर खुटे*जी का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शहीद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।



कार्यक्रम की शुरुआत शहीद महेतर खुटे की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष श्री कवि वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कहा, “शहीद महेतर खुटे दुश्मन से लड़ते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनका बलिदान आज भी हमें देशभक्ति और अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। नई पीढ़ी को उनके त्याग से सीख लेनी चाहिए।”
*ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सावित्री रंजीत अजगललै ने नमन करते हुए बताया कि शहीद महेतर खुटे इसी क्षेत्र के वीर सपूत थे। उन्होंने पंच-सरपंचों से गांव के विकास और सामाजिक एकता के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उनके बलिदान हमेशा याद रहेगा सभी को
इस अवसर पर उपस्थित जनपद सदस्य राजा जितेंद्र विजय बहादुर सिंह जी ने शहीद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महेतर खुटे ने जी बहुत विर बलवान थे खेल में भी हमेशा आगे रहते थे, उनके बलिदान को शत-शत नमन करते हैं उनके विचार अतुल्य है
कार्यक्रम में महेतर खुटे की धर्म पत्नी ने श्रद्धांजलि अर्पित किया नमन किया एवं ग्राम पंचायत के सभी पंचगण, उपसरपंच, स्कूल के शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीद को श्रद्धांजलि दी। अंत में “शहीद महेतर खुटे अमर रहें” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

Leave a Reply