• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

10वर्षीय बालक के जबड़े में डेंटी जेरस सिस्ट का सक्ती के प्रसिद्ध डाक्टर आशुतोष कुमार जयसवाल दंतरोग विशेषज्ञ) डाक्टर राहुल अग्रवाल सर्जन) एवं डाक्टर राशी अग्रवाल बीडीएस) तथा राधा महंत ने सफल आपरेशन कर उपलब्धि हासिल किया।

May 27, 2026 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मीडिया प्रभारी अमीर राजा के साथ संभाग रिपोर्टर शिवा यादव जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन रुखसाना महेश मिनू है अनंत कुमार चौधरी,

निःशुल्क उपचार से परिजनों ने किया डॉक्टरो का आभार व्यक्त.. शक्ति में इस प्रकार का यह पहला सफल ऑपरेशन..
सकती । 10 वर्षीय बालक के जबड़े में डेंटी जेरस सिस्ट का शक्ति के प्रसिद्ध डॉक्टर आशुतोष कुमार जायसवाल (दंत रोग विशेषज्ञ ) डॉक्टर राहुल अग्रवाल (सर्जन) एवं डॉक्टर राशी अग्रवाल (बीडीएस) तथा राधा महंत ने सफल ऑपरेशन कर उपलब्धि हासिल की है । वही यह ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क होने से परिजनों ने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया है । वही शक्ति में इस प्रकार का यह पहला सफल ऑपरेशन है ।
दरअसल शक्ति के निकट ग्राम पंचायत परसदा कला के निवासी दिनेश पटेल के पुत्र रामकृष्ण पटेल (10 वर्ष ) विगत 6 माह से दांत मसूड़े दर्द से परेशान था खाना खाने में भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था , मसूडे मे सूजन बढ़ती जा रही थी , बच्चा दर्द सहन नहीं कर पा रहा था , परिजनों ने यहां डॉ राजेश अग्रवाल को दिखाया डॉक्टर राजेश अग्रवाल ने एक-रे की सलाह दी ,एक्स-रे में दांत मसूड़े के पास गांठ दिखाई दी तब उन्होंने शक्ति के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशुतोष कुमार जायसवाल के पास भेजा, एकस-रे देखने के बाद उन्होंने सर्जरी करने की सलाह दी, परिजनों ने स्पर्श हॉस्पिटल में बच्चे को भर्ती करवाया और दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशुतोष कुमार जायसवाल , डॉक्टर राहुल अग्रवाल और राशी अग्रवाल ने मिलकर डॉ आशुतोष की क्लीनिक में 19 मई मंगलवार की शाम सफल ऑपरेशन किया, जो लगभग 50 मिनट तक चला और सिस्ट को सफलता पूर्वक कड़ी मेहनत से निकाल दिया ।

क्या होता है डेंटि जेरस सिस्ट …

      मसूड़े जबड़े की हड्डियों में ठोस सामग्री से भरी हुई एक छोटी सी गांठ होती है समय पर उपचार न होने से यह आसपास की हड्डी और दांतों को भी नुकसान पहुंचा सकती है डेंटि जेरस सिस्ट  यह  आमतौर पर और अविकसित या निकली हुई अक्ल दाड या दूध के दांत के ऊपर  या उसके आसपास अविकसित होती  है , समय पर उपचार नहीं होने से यह बीमारी बड़ा रूप धारण कर सकती है जिससे बच्चे की जान को खतरा भी रहता है  रामकृष्ण पटेल को यही बीमारी थी जिससे वह परेशान था । 

इन डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन….

शक्ति के प्रसिद्ध डॉक्टर आशुतोष कुमार जायसवाल (दंत रोग विशेषज्ञ ) डॉक्टर राहुल अग्रवाल (सर्जन) एवं डॉक्टर राशी अग्रवाल (बीडीएस) तथा राधा महंत ने सफल ऑपरेशन कर उपलब्धि हासिल की है । वही यह ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क होने से परिजनों ने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया है ,वही शक्ति में इस प्रकार का यह पहला सफल ऑपरेशन है।

डॉ. राहुल की देखरेख में भर्ती ……..

शक्ति के सर्जन डॉक्टर राहुल अग्रवाल की देखरेख में बालक रामकृष्ण पटेल शहर में संचालित स्पर्श हॉस्पिटल में एडमिट है , और उपचार जारी है।

ओस्टेम डेंटल चेयर डॉ आशुतोष की क्लीनिक में उपलब्ध…….

ओस्टेम डेंटल चेयर दंत चिकित्सा क्लिनिक का सबसे महत्वपूर्ण उपकरण है, यह अति आधुनिक है जिसे दंत चिकित्सकों की कार्यक्षमता बढ़ाने और मरीजों को अधिकतम आराम देने के लिए डिज़ाइन किया गया है. आधुनिक डेंटल चेयर में एर्गोनोमिक डिज़ाइन, उन्नत तकनीक और संक्रमण नियंत्रण का विशेष ध्यान रखा जाता बेहतर एलईडी ऑपरेटिंग लाइट (LED Operating Lamp): मुँह के अंदर स्पष्ट दृश्यता के लिए एडजस्टेबल और तीव्र रोशनी वाले एलईडी लैंप लगे होते हैं, जो छाया (Shadow) रहित होते है,संक्रमण नियंत्रण और आसान सफाई कुर्सी की गद्दियाँ सीमलेस और एंटीमाइक्रोबियल (Antimicrobial) सामग्री से बनी होती हैं, ताकि कीटाणु न पनपें और सफाई में आसानी हो. इससे मरीज को आराम मिलता है और डॉक्टर को भी उपचार करने में सुविधा होती है , शहर में ओस्टेम डेंटल चेयर डॉ. आशुतोष की क्लीनिक में उपलब्ध है, इस प्रकार की चेयर उपलब्ध होने से अंचल के दंत रोगीओ को लाभ मिल रहा है ।

Filed Under: News

Latest Related News

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय
महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।
मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर
दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय
नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को
जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।

मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर

दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय

नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को

जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ

© 2026 · 24aajtaklive · Log in