जिला सक्ती-छत्तीसगढ़
प्रदेश मीडिया प्रभारी अमीर राजा के साथ संभाग रिपोर्टर शिवा यादव जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन अनंत कुमार चौधरी, रुखसाना महेश, मिनू सिदार सुनीता कुर्रे, नरेश यादव रामकिशन चंद्रा, कैमरामैन महेश सिदार सुरेंद्र बरेठ।



जांजगीर – कक्षा सातवीं की नवीन पाठ्य पुस्तक पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण डाइट जांजगीर में संपन्न हुआ यह प्रशिक्षण नवीन शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप आयोजित किया गया थाI जिसमें हिंदी विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों पर गहराइयों से प्रशिक्षण दिया गयाI यह प्रशिक्षण पूर्ण आवासीय होने के साथ-साथ इसमें यह भी बताया गया की शिक्षा नीति के तहत किन-किन मुख्य बिंदुओं को शामिल करना हैI इसके अलावा मुख्य रूप से शासन के आदेशानुसार राष्ट्रीय गीत,भोजन मंत्र ,गुरु मंत्र गायत्री मंत्र ,राष्ट्रगान,शांति पाठ आदि को मुख्य रूप से शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ा गया हैl नई पाठ्य पुस्तक मल्हार के पाठों को किस तरह से अध्यापन कार्य कर कर बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा प्रणाली बनाई जा सकती है पर फोकस किया गया
प्रशिक्षण में जांजगीर चाम्पा व सक्ती जिले के प्रत्येक विकासखंड से तीन-तीन शिक्षकों शामिल किया गया जिसमें डभरा से आशीष कुमार गुप्ता, श्रीमती नीलिमा सिंह मरकाम पामगढ़, रेवती रमण दुबे बम्हनिडीह ने सक्रिय रूप से भूमिका निभाई l
प्रशिक्षण में हिंदी विषय से डीआरजी ग्रुप से,आभासिंह व्याख्याता डाइट जांजगीर,जगजीवन प्रसाद जांगड़े शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धमनी,जुगल किशोर शुक्ला व्याख्याता,विज्ञान विषय से श्रीमती कविता शर्मा, पुष्पेंद्र कौशिक एवं रामलाल केंवट एवं सामाजिक विज्ञान से सुमन कांता राठौर,नरेंद्र कुमार राठौर, एवं अवधेश कुमार तेंदुलकर ने प्रशिक्षण दियाl
डाइट से श्री मती आभा मैडम एवं डीआरजी मास्टर ट्रेनर जगजीवन प्रसाद जांगड़े का विशेष योगदान रहा,
इसमें योग, कला, व्यवसाय एवं संगीत शिक्षा पर भी जोड़ दिया गयाl
प्रशिक्षण समापन के अवसर पर डाइट जांजगीर के प्राचार्य श्री बीपी साहू जी, प्रशिक्षण प्रभारी उमाशंकर राठौर, भुवनेश्वर जायसवाल और श्री गोपेश साहू सहायक प्राध्यापक डाइट जांजगीर, श्रीमती प्रतिभा साहू, संजय शर्मा, जगदीश साहू उपस्थित रहे,
सभी BRG साथियों को अपने – अपने ब्लॉक मे जाकर सफल प्रशिक्षण देने के लिए ढेरों शुभकामनाएं दिया गया,
समापन कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मास्टर ट्रेनर डीआरजी जगजीवन प्रसाद जांगड़े शिक्षक ने किया
शिक्षा ही जीवन का आधार है
वह विद्या किस काम का जिसमे विनय न हो,
वह प्रशिक्षण किस काम का जिसमे सीखना न इस प्रशिक्षण में बहुत कुछ सीखने को मिला

Leave a Reply