• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय

June 4, 2026 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मीडिया प्रभारी अमीर राजा के साथ संभाग रिपोर्टर शिवा यादव जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन रुखसाना महेश मिनू सिदार सुनीता कुर्रे अनंत कुमार चौधरी नरेश यादव, रामकिशन चंद्रा,कैमरामैन महेश सिदार सुरेंद्र बरेठ

सक्ती- जिला -दिनांक 17.10.2024 को डायल 112 के कर्मचारी से थाना बाराद्वार को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तांदुलडीह में फिरीतबाई के घर में पूजा पाठ करने से घर के दो सदस्य मूर्छित हो गये हैं। उक्त सूचना पर थाना बाराद्वार के उपनिरीक्षक अनवर अली अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल फिरीतबाई के घर तांदुलडीह पहुंचे तो उसकी लड़की अमरिका बाई गुरुजी का नाम लेकर पूजा पाठ कर रही थी एवं दूसरा लड़का विशाल व अन्य लड़की चंद्रिका जमीन पर बैठे थे तथा दो लड़के विक्रम और विक्की गोड़ बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े थे, जिनकी मृत्यु का कारण अज्ञात था।
मर्ग विवेचना के दौरान सूचनाकर्ता संदीप सिदार द्वारा घटनास्थल पर मौखिक मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया गया कि उसकी बड़ी मां फिरीतबाई सुबह से अपने घर दरवाजा को बंद करके रखी थी तथा घर अंदर से पूजा पाठ की तेज आवाज आ रही थी । बहुत देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर और घर का दरवाजा खटखटा कर दरवाजा खोलने पर अंदर देखे कि अमरिका बाई कुर्सी पर बैठी थी, जमीन में फिरीतबाई, विशाल व चंद्रिका बैठे थे तथा गुरुजी का तेज आवाज में जाप कर रहे थे एवं अंदर कमरे में विक्रम गोड़ व विक्की गोड़ अचेत अवस्था में पड़े थे जिन्हें अपने परिजनों को बुलाकर दिखाये तो उन्होनें उक्त दोनों को मृत होना बताया। उक्त संबंध में थाना बाराद्वार में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एवं विवेचना उपरांत आरोपीगण के विरुद्ध न्यायालय में चालान पेश किया गया, जहां विचारण के पश्चात प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सक्ति प्रशांत कुमार शिवहरे के द्वारा परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर मृतकगण की मां फिरीतबाई, दो बहनें चंद्रिका सिदार व अमरिका सिदार तथा भाई विशाल सिदार के विरुद्ध आरोपित अपराध प्रमाणित पाये जाने पर सभी आरोपीगण को उक्त हत्या के अपराध में सश्रम आजीवन कारावास एवं 1000/- 1000/- रुपये के अर्थदण्ड से तथा अर्थदण्ड अदा न किये जाने पर 06-06 माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास से दंडित किया गया है। उक्त अपराध में शासन की ओर से श्री उदय वर्मा अपर लोक अभियोजक द्वारा पैरवी किया गया है।

Filed Under: News

Latest Related News

स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 48 वी पुण्यतिथि पर 23जुलाई को श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर और सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा आयोजनकर्ता अधिवक्ता राकेश महंत जी।
मितानिन कल्याण कोष से सक्ति जिले की मितानिनों को राहत लंबित दावा प्रकरणों का हुआ भुगतान, सहायता राशि खातों में पहुंची
सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न हुआ जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी किर्तन चंद्रा एवं जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी जी शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल हसौद का परिचात्मक बैठक संपन्न हुआ
डाॅ.भूपेंद्र लहरे को डाक्टर उपाधि मिलने के बाद प्रथम बार सिंघितराई आगमन पर भारद्वाज परिवार द्वारा श्रीफल व गमछा भेंट देकर सम्मान किया गया
यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल (UHRSJC), में डॉ. भूपेन्द्र लहरे को बिलासपुर संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 48 वी पुण्यतिथि पर 23जुलाई को श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर और सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा आयोजनकर्ता अधिवक्ता राकेश महंत जी।

मितानिन कल्याण कोष से सक्ति जिले की मितानिनों को राहत लंबित दावा प्रकरणों का हुआ भुगतान, सहायता राशि खातों में पहुंची

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न हुआ जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी किर्तन चंद्रा एवं जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी जी शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल हसौद का परिचात्मक बैठक संपन्न हुआ

डाॅ.भूपेंद्र लहरे को डाक्टर उपाधि मिलने के बाद प्रथम बार सिंघितराई आगमन पर भारद्वाज परिवार द्वारा श्रीफल व गमछा भेंट देकर सम्मान किया गया

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल (UHRSJC), में डॉ. भूपेन्द्र लहरे को बिलासपुर संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in