• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।

June 5, 2026 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मीडिया प्रभारी अमीर राजा के साथ संभाग रिपोर्टर शिवा यादव जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी श्रद्धा बर्मन रुखसाना महेश मिनू सिदार, नरेश कुमार, रामकिशन चंद्रा। महेश सिदार।

जिला सक्ती में पटवारी पर गंभीर आरोप, भूमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम पर 5हजार लेने की शिकायत किसान ने ।
सक्ती। जिले के ग्राम करौवाडीह निवासी एक व्यक्ति ने हल्का पटवारी पर भूमि संबंधी प्रकरण में कथित रूप से ₹5 हजार लेकर वास्तविक राजस्व अभिलेखों के विपरीत भूमि बिक्री प्रतिवेदन तैयार करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने कलेक्टर सक्ती को लिखित आवेदन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करौवाडीह, तहसील भोथिया, थाना जैजैपुर निवासी कमलेश कुमार टंडन ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी पैतृक भूमि से संबंधित राजस्व अभिलेखों में नाम संबंधी त्रुटि लंबे समय से दर्ज है। उक्त त्रुटि के सुधार के लिए उन्होंने संबंधित राजस्व अधिकारियों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भूमि बिक्री प्रतिवेदन तैयार करने के लिए आवेदन हल्का पटवारी ज्ञान बाई टंडन को दिया गया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि भूमि से संबंधित बी-1, खसरा, नामांतरण एवं अन्य राजस्व अभिलेखों का समुचित परीक्षण किए बिना ही प्रतिवेदन तैयार कर दिया गया, जो वास्तविक रिकॉर्ड और तथ्यों से मेल नहीं खाता।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि भूमि बिक्री प्रतिवेदन तैयार करने के नाम पर शिकायतकर्ता से कथित रूप से ₹5 हजार की राशि ली गई। शिकायतकर्ता का दावा है कि राशि देने के बावजूद न तो उनकी समस्या का समाधान हुआ और न ही राजस्व अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों का सुधार किया गया। वर्तमान में रिकॉर्ड में दर्ज त्रुटियां यथावत बनी हुई हैं।
कमलेश कुमार टंडन ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित भूमि के सभी राजस्व अभिलेखों का पुनः परीक्षण करवाने तथा वास्तविक तथ्यों के आधार पर आवश्यक सुधार किए जाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने संबंधित पटवारी के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने तथा कथित रूप से ली गई राशि वापस दिलाने की मांग भी की है।
फिलहाल मामला कलेक्टर कार्यालय पहुंच चुका है। आरोपों की सत्यता और पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन द्वारा मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर क्षेत्रवासियों की नजर बनी हुई है।

Filed Under: News

Latest Related News

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय
मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर
दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय
नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को
जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ
नवीन पाठ्य पुस्तक पर आधारित शिक्षकों का BRG प्रशिक्षण डाइट जांजगीर में संपन्न हुआ जिसमें जगजीवन जांगड़े सर प्रशस्ति पत्र से सम्मान मिला

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।

मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर

दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय

नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को

जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ

© 2026 · 24aajtaklive · Log in