• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

June 7, 2026 by Amir Raja Banjare

राजधानी रायपुर छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी अमीर राजा के साथ संभाग रिपोर्टर शिवा यादव जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन अनंत कुमार चौधरी नरेश यादव रुखसाना महेश सुनीता कुर्रे,मिनू सिदार, रामकिशन चंद्रा।

रायपुर। प्रदेश स्तरीय जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को रायपुर स्थित विमतारा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान जनपद पंचायतों के संचालन एवं विकास कार्यों में आ रही विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जनपद पंचायतों के अधिकारों, विकास कार्यों की स्वीकृति, वित्तीय प्रबंधन, प्रशासनिक समन्वय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विभिन्न जिलों से आए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं सुझावों को साझा करते हुए उनके निराकरण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

मालखरौदा के जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा जी ने राजधानी रायपुर के बैठक में विभिन्न प्रकार की समस्यायों की चर्चा किया और बहुत जल्द विशाल प्रदेश सम्मेलन करायेंगे।

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय आगामी दिनों में प्रदेश स्तरीय जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी जनपद पंचायत सदस्यों का विशाल सम्मेलन आयोजित करने का रहा। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। सम्मेलन के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं, अधिकारों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को एक साझा मंच पर रखने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के हितों की रक्षा तथा उनके संवैधानिक अधिकारों को मजबूत बनाने के लिए संगठन स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण, विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा शासन-प्रशासन के साथ समन्वय बढ़ाने संबंधी कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी सहमति बनी।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पंचायत राज व्यवस्था को सशक्त करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ग्रामीण विकास और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष एवं सहयोग की भावना के साथ कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

Filed Under: News

Latest Related News

महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।
मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर
दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय
नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को
जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ
नवीन पाठ्य पुस्तक पर आधारित शिक्षकों का BRG प्रशिक्षण डाइट जांजगीर में संपन्न हुआ जिसमें जगजीवन जांगड़े सर प्रशस्ति पत्र से सम्मान मिला

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।

मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर

दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय

नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को

जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ

© 2026 · 24aajtaklive · Log in