• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

गुंजन एजुकेशन सेंटर सक्ती में मास्टर ट्रेनर एवं वक्ता सुविख्यात कवियित्री लेखिका अन्नापूर्णा पवार द्वारा शिक्षक प्रशिक्षण दिया गया।

June 16, 2026 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी अमीर राजा के साथ जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन रुखसाना महेश,मिनू सिदार,अनंत कुमार चौधरी, संभाग रिपोर्टर शिवा यादव।

सुप्रसिद्ध कवियित्री, लेखिका, मास्टर ट्रेनर अन्नपूर्णा पवार जी ने अच्छा शिक्षक प्रशिक्षण में जानकारी दिया।

जिला सक्ती -दिनांक 15 जून 2026, गुंजन एजुकेशन सेंटर सक्ती में संस्था के डायरेक्टर श्री नितिन सोनी जी की अनोखी पहल द्वारा संस्था में शिक्षकों के व्यक्तित्व एवं शिक्षण कौशल उन्नयन हेतु शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला मास्टर ट्रेनर एवं वक्ता अन्नपूर्णा पवार द्वारा ली गई, वे बलौदा बाजार जिले में अंग्रेजी विषय की व्याख्याता हैं, प्रबंधन में शोध कर रहीं तथा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग तथा कैपेसिटी बिल्डिंग कमिशन, भारत सरकार द्वारा सर्टिफाइड मास्टर ट्रेनर, अब तक 13 से अधिक संचार एवं शिक्षण कौशल से संबंधित भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट कोर्सेज कर चुकीं, तथा छत्तीसगढ़ की सुविख्यात कवयित्री, लेखिका एवं स्तंभकार हैं। यह अपनी तरह की पहली प्रशिक्षण कार्यशाला थी जो प्रभावशाली शिक्षण में पब्लिक स्पीकिंग एवं अच्छे संचार कौशल के महत्व पर रखी गयी थी। प्रशिक्षण सत्र में लगभग 25 शिक्षकों ने भाग लिया एवं इस सत्र के पश्चात शिक्षकों की प्रतिक्रिया बेहद सुखद रही, उन्होंने इस प्रशिक्षण को प्रभावी शिक्षण तकनीक को उन्नत करने वाला बताया तथा वर्तमान में शिक्षण पद्धति में आ रही रूकावटों को दूर करने में लाभप्रद तथा प्रेरक शिक्षण की ओर अग्रसर करने वाला बताया। आज के परिवर्तनशील शिक्षा वातावरण में शिक्षकों के कौशल के विकास तथा विद्यार्थियों के अधिगम को बढ़ाने की दिशा में संस्था के डायरेक्टर श्री नितिन सोनी जी द्वारा उठाया गया यह एक सराहनीय कदम था।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in