• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

सेवा सहकारी समिति मर्यादित पंजीयन क्रमांक 1618 मालखरौदा में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ, सात रंग का सहकारिता ध्वज फहराया गया

July 3, 2026 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी अमीर राजा के साथ जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन अनंत कुमार चौधरी, एवं संभाग रिपोर्टर शिवा यादव की खास खबर।

मालखरौदा, सक्ती।
सेवा सहकारी समिति मर्यादित मालखरौदा (पंजीयन क्रमांक 1618), जिला सक्ती में सोमवार, 29 जून 2026 को सहकारिता सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहकारिता के प्रतीक सात रंग के सहकारिता ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों ने सहकारिता के सिद्धांतों को सशक्त बनाने तथा किसानों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सहकारिता विस्तार अधिकारी विकासखंड मालखरौदा श्री बघेल जी , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा मालखरौदा के श्री साहू जी, समिति की प्राधिकृत अध्यक्ष श्रीमती रामबाई पटेल, श्रीमती कुसुमलता, श्री सुरेश, श्री रामकुमार यादव, श्री श्यामलाल, समिति के समस्त कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के कृषकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सहकारिता आंदोलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकारी समितियाँ किसानों को खाद, बीज, ऋण सहित विभिन्न कृषि सेवाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने किसानों से सहकारिता की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने एवं समिति की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

बताया गया कि सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आज से आगामी एक सप्ताह तक विभिन्न जागरूकता, किसान हितैषी एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को शासकीय योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों, सहकारिता के लाभ तथा कृषि विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की जाएंगी।
कार्यक्रम का समापन के संकल्प के साथ किया गया।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in