जिला सक्ती-छत्तीसगढ़
प्रदेश मिडिया प्रभारी अमीर राजा के साथ जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन रुखसाना महेश मिनू सिदार सुनीता कुर्रे संभाग रिपोर्टर शिवा यादव जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी नरेश यादव




सक्ति/ जिले के ह्रदय स्थल मालखरौदा जनपद क्षेत्र के एक छोटे से ग्राम पंचायत भड़ोरा में गरीब किसान स्व. श्री पीलाराम लहरे जी का पुत्र डॉ. भूपेंद्र लहरे पिछले दिनों दिल्ली से पीएचएचडी की मांनद डिग्री से दिल्ली में सम्मानित होकर लौटने के बाद उनकी उपलब्धि से बड़े बड़े संस्था संगठन डॉ. लहरे जी को अपनी जगह दें रहें हैं उनको बड़े बड़े संस्था में पदाधिकारी बनने के ऑफर आ रहें हैं क्योंकि सामाजिकहित को हमेशा सर्वपरी मानने वाले डॉ. लहरे हमेशा तत्पर रहते हैं। यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल एवं जस्टिस काउंसिल (UHRSJC) परिवार के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि समाज सेवा, मानवाधिकार संरक्षण एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले डॉ. भूपेन्द्र लहरे को संगठन का बिलासपुर संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। डॉ. लहरे bx news के संस्थापाक एवं संपादक है इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देते हुए अपने कार्य के प्रति निरंतर आगे बढ़ते हुए निष्पक्ष कार्य करते हुए दिल्ली से मांनद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्ति तक का सफर तय किया। वहीं लहरे जी ने सदैव समाज के कमजोर,वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के हितों की रक्षा हेतु समर्पित भाव से कार्य किया है। उनके नेतृत्व, कार्यकुशलता, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में बिलासपुर संभाग में मानवाधिकार जागरूकता, सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को नई दिशा और गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर एड. घासी भारद्वाज, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल ने कहा कि—
“डॉ. भूपेन्द्र लहरे एक समर्पित, कर्मठ एवं समाजहित के प्रति सजग व्यक्तित्व हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में व्यापक जनजागरण का कार्य प्रभावी रूप से आगे बढ़ेगा।”
उन्होंने डॉ. लहरे को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल परिवार की ओर से डॉ. भूपेन्द्र लहरे जी को बिलासपुर संभाग प्रभारी नियुक्त होने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया है।

Leave a Reply