• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न हुआ जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी किर्तन चंद्रा एवं जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी जी शामिल हुए।

July 19, 2026 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

मिडिया प्रभारी अमीर राजा के साथ संभाग रिपोर्टर शिवा यादव जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन रुखसाना महेश मिनू सिदार सुनीता कुर्रे अनंत कुमार चौधरी नरेश यादव।

जैजैपुर,// सद्भावना भवन, जैजैपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया तथा छात्र-छात्राओं को साइकिल एवं गणवेश वितरित किए गए। साथ ही समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए।मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि शिक्षा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत नींव है। केंद्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सभी को समान अवसर प्राप्त हों।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का संदेश दिया तथा नवीन शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही विकसित भारत के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने पालकों एवं शिक्षकों से भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान सांसद श्रीमती जांगड़े ने विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों से आत्मीय संवाद किया। बच्चों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि समावेशी, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा ही आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपति कीर्तन चंद्रा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री परदेशी खूंटे, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, पालकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Filed Under: News

Latest Related News

स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 48 वी पुण्यतिथि पर 23जुलाई को श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर और सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा आयोजनकर्ता अधिवक्ता राकेश महंत जी।
मितानिन कल्याण कोष से सक्ति जिले की मितानिनों को राहत लंबित दावा प्रकरणों का हुआ भुगतान, सहायता राशि खातों में पहुंची
भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल हसौद का परिचात्मक बैठक संपन्न हुआ
डाॅ.भूपेंद्र लहरे को डाक्टर उपाधि मिलने के बाद प्रथम बार सिंघितराई आगमन पर भारद्वाज परिवार द्वारा श्रीफल व गमछा भेंट देकर सम्मान किया गया
यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल (UHRSJC), में डॉ. भूपेन्द्र लहरे को बिलासपुर संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया।
सेवा सहकारी समिति मर्यादित पंजीयन क्रमांक 1618 मालखरौदा में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ, सात रंग का सहकारिता ध्वज फहराया गया

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 48 वी पुण्यतिथि पर 23जुलाई को श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर और सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा आयोजनकर्ता अधिवक्ता राकेश महंत जी।

मितानिन कल्याण कोष से सक्ति जिले की मितानिनों को राहत लंबित दावा प्रकरणों का हुआ भुगतान, सहायता राशि खातों में पहुंची

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न हुआ जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी किर्तन चंद्रा एवं जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी जी शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल हसौद का परिचात्मक बैठक संपन्न हुआ

डाॅ.भूपेंद्र लहरे को डाक्टर उपाधि मिलने के बाद प्रथम बार सिंघितराई आगमन पर भारद्वाज परिवार द्वारा श्रीफल व गमछा भेंट देकर सम्मान किया गया

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल (UHRSJC), में डॉ. भूपेन्द्र लहरे को बिलासपुर संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in