• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

मितानिन कल्याण कोष से सक्ति जिले की मितानिनों को राहत लंबित दावा प्रकरणों का हुआ भुगतान, सहायता राशि खातों में पहुंची

July 20, 2026 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-

प्रदेश मिडिया प्रभारी अमीर राजा के साथ जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन रुखसाना महेश संभाग रिपोर्टर शिवा यादव जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी नरेश यादव

जिला सक्ति। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मितानिन कल्याण कोष योजना के तहत सक्ति जिले की मितानिनों एवं उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से लंबित दावा प्रकरणों का निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में सहायता राशि हस्तांतरित की गई है।

मितानिन कल्याण कोष राज्य शासन की एक विशेष सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य मितानिनों की निःस्वार्थ एवं स्वैच्छिक सेवाओं का सम्मान करते हुए उन्हें और उनके परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत शिक्षा प्रोत्साहन राशि, मेधावी बच्चों के लिए उच्च शिक्षा सहायता, मातृत्व सहायता, मितानिन के पति की मृत्यु पर सहायता, कन्या विवाह सहायता, मितानिन की मृत्यु पर पारिवारिक सहायता, वृद्धावस्था सहायता सहित अन्य आकस्मिक सहायता प्रदान की जाती है।

जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर में लगभग 2300 लंबित दावा प्रकरणों का निराकरण किया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (SHSRC) एवं सोसायटी फॉर एक्शन इन कम्युनिटी हेल्थ (SACH) द्वारा पात्र मितानिनों के बैंक खातों में 659.42 लाख रुपये (लगभग 6.59 करोड़ रुपये) की सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की गई।

इस पहल से सक्ति जिले की पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों को भी आर्थिक राहत मिली है। स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि आगामी वित्तीय वर्षों के लंबित दावा प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण किया जाएगा, ताकि पात्र मितानिनों को समय पर सहायता का लाभ मिल सके।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in