• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

4साल बीते लेकिन हटाये गए अतिक्रमण का नहीं हट सका मलबा, तत्काल हटाने की मांग एल्डरमैन सुमित शर्मा ने सीएमओ से तत्काल कार्रवाई की मांग की

July 28, 2026 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी अमीर राजा के साथ संभाग रिपोर्टर शिवा यादव, जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन रुखसाना महेश, सुनीता कुर्रे अनंत कुमार चौधरी नरेश यादव रामकिशन चंद्रा।

सक्ती जिला। नगर पालिका परिषद सक्ती के वार्ड क्रमांक 6 में स्थित पुराने पशु चिकित्सालय भवन की जर्जर स्थिति और आसपास जमा मलबे को लेकर नगर पालिका प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) सुमित शर्मा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रह्लाद पाण्डेय को आवेदन सौंपकर जर्जर पुराने भवन को डिस्मेंटल कराने, अतिक्रमण हटा था उस समय का बिखरा हुआ अभी तक का मलबा हटाने तथा क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई कराने की मांग की है।

कंडम भवन कभी भी गिरने की आशंका :-

एल्डरमैन सुमित शर्मा ने अपने आवेदन में बताया कि वार्ड क्रमांक 6 स्थित पशु चिकित्सालय की पुरानी बिल्डिंग लंबे समय से जर्जर और कंडम स्थिति में है। भवन के आसपास मलबा जमा होने के साथ ही इसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है। ऐसे में भवन के कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है, जिससे आसपास के लोगों और आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है।

बरसात में जलभराव से सांप-बिच्छू का बढ़ा खतरा :-

पुरानी बिल्डिंग के आसपास स्थित खाली स्थान में बरसात का पानी जमा हो गया है। जलभराव और गंदगी के कारण क्षेत्र में सांप, बिच्छू सहित अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, भवन की बाउंड्री से लगी नाली की सफाई नहीं होने के कारण जल निकासी की समस्या भी बनी हुई है।

बुधवारी बाजार से हटाए गए अतिक्रमण का मलबा अब तक नहीं हटा :-

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि बुधवार बाजार से अतिक्रमण हटाने के दौरान निकाला गया मलबा लंबे समय से मौके पर ही पड़ा हुआ है। मलबे के नहीं हटने से क्षेत्र की स्वच्छता एवं व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सुमित शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए ऐसे स्थानों पर जमा पुराने मलबे को हटाकर नियमित एवं उचित सफाई कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल स्वच्छता से जुड़ा नहीं है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा से भी संबंधित है। बरसात के मौसम में जर्जर भवन, जलभराव और जमा मलबे के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए नगर पालिका प्रशासन को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

Filed Under: News

Latest Related News

स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 48 वी पुण्यतिथि पर 23जुलाई को श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर और सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा आयोजनकर्ता अधिवक्ता राकेश महंत जी।
मितानिन कल्याण कोष से सक्ति जिले की मितानिनों को राहत लंबित दावा प्रकरणों का हुआ भुगतान, सहायता राशि खातों में पहुंची
सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न हुआ जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी किर्तन चंद्रा एवं जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी जी शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल हसौद का परिचात्मक बैठक संपन्न हुआ
डाॅ.भूपेंद्र लहरे को डाक्टर उपाधि मिलने के बाद प्रथम बार सिंघितराई आगमन पर भारद्वाज परिवार द्वारा श्रीफल व गमछा भेंट देकर सम्मान किया गया
यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल (UHRSJC), में डॉ. भूपेन्द्र लहरे को बिलासपुर संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

4साल बीते लेकिन हटाये गए अतिक्रमण का नहीं हट सका मलबा, तत्काल हटाने की मांग एल्डरमैन सुमित शर्मा ने सीएमओ से तत्काल कार्रवाई की मांग की

स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 48 वी पुण्यतिथि पर 23जुलाई को श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर और सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा आयोजनकर्ता अधिवक्ता राकेश महंत जी।

मितानिन कल्याण कोष से सक्ति जिले की मितानिनों को राहत लंबित दावा प्रकरणों का हुआ भुगतान, सहायता राशि खातों में पहुंची

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न हुआ जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी किर्तन चंद्रा एवं जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी जी शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल हसौद का परिचात्मक बैठक संपन्न हुआ

डाॅ.भूपेंद्र लहरे को डाक्टर उपाधि मिलने के बाद प्रथम बार सिंघितराई आगमन पर भारद्वाज परिवार द्वारा श्रीफल व गमछा भेंट देकर सम्मान किया गया

© 2026 · 24aajtaklive · Log in