• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

गुरू के बताए ज्ञान से हमारा जीवन सजता व संवरता है…गुरू पूर्णिमा विशेष ‘- आलेख- योम प्रकाश लहरे सक्ती (छ.ग.)

July 29, 2026 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी अमीर राजा के साथ संभाग रिपोर्टर शिवा यादव जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन अनंत कुमार चौधरी नरेश यादव।

पत्रकार योम प्रकाश लहरे ने गुरु की महत्व को बताया , गुरु के मार्गदर्शन से जीवन सफल रहता है

 संस्कृत का एक शब्द है गुरू और इस छोटे से शब्द का जीवन में बड़ा महत्व है।  बात इसके शाब्दिक अर्थ की करें तो गुरू शब्द गु और रू से मिलकर बना है। 'गु' जिसका मतलब अंधकार और 'रू' यानी प्रकाश होता है। इस प्रकार गुरू वह होता है जो जीवन में फैले अंधकार को मिटाये और ज्ञान का प्रकाश फैलाए।‌ इस प्रकार हम देखते हैं कि जीवन में गुरू का अति महत्वपूर्ण स्थान होता है। गुरू हमें न केवल शिक्षा देते हैं बल्कि हमें सही व गलत‌ में अंतर करना सिखाते हैं। वे हमारे चरित्र, सोंच व व्यवहार को सही दिशा में ले   जाते हैं। जिससे व्यक्ति को सही मार्गदर्शन, नैतिक संस्कार व आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है। गुरू का मार्गदर्शन हमें जीवन में आने वाली कठिनाईयों का सामना करने की शक्ति देता है। गुरू शब्द के महत्व को महान संत व समाज सुधारक कबीरदास ने अपने इस दोहे में खुब रेखांकित किया है। कबीरदास जी ने कहा "गुरू गोविन्द दोऊ खड़े काके लागूं पाय। बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए।। संत कबीर ने गुरू और गोविंद अर्थात भगवान की तुलना करते हुए कहा कि गुरू और भगवान दोनों साथ खड़े हों तो पहले गुरू के चरण छूने चाहिए क्योंकि गुरू ने ही हमें ईश्वर तक पहुंचने का रास्ता दिखाया है। इसी प्रकार संस्कृत के एक और श्लोक "गुरू ब्रम्हा गुरू विष्णु गुरू देवो महेश्वरा। गुरू साक्षात परम ब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नम:।" में भी गुरू की महत्ता को प्रदर्शित किया गया है। इस श्लोक में बताया गया है कि गुरू ब्रम्हा के रूप में नव ज्ञान व जीवन की रचना करते हैं। विष्णु के रुप  में गुरू ज्ञान की रक्षा करने के साथ पालन पोषण भी करते हैं।‌ वहीं गुरू महेश्वर के रूप में हमारे अंदर के अज्ञान और बुरे गुणों का नाश भी करते हैं। इसलिए गुरू कोई साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि साक्षात परब्रह्म परमात्मा का ही रूप है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि हमारा जीवन गुरू के बताए ज्ञान से सजता व संवरता है। जिससे जीवन बेहतर से बेहतर बनता है। शायद यही वजह रही होगी कि जब ईश्वर‌ भी धरती में आए तब उन्हें भी शिक्षा -दीक्षाके लिए गुरू की शरण लेनी पड़ी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने जहां महर्षि वशिष्ठ व‌ महर्षि विश्वामित्र से शिक्षा ग्रहण किया तो वहीं गीता का उपदेश देने वाले भगवान श्रीकृष्ण ने भी गुरू सांदिपनी के आश्रम में शिक्षा पाई थी। इस प्रकार गुरू  के बताए ज्ञान व उचित मार्गदर्शन से ही जीवन बेहतर बना है फिर बात महात्मा बुद्ध की हो‌ या फिर महावीर स्वामी, गुरू नानक,‌ गुरू रविदास, संत गुरू कबीर साहेब की या फिर हमारे अपने छत्तीसगढ़ प्रदेश में जन्मे महान संत गुरू बाबा घासीदास की हो सभी ने अपने ज्ञान से समाज में फैले अंधकार को मिटाया है।‌ लोगों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाया है।‌ इन संतों गुरूओं के बताये ज्ञान की रौशनी इतनी तेज है कि आज उनके इस जहां से रूखसत होने के हजारों साल बाद भी हमारा जीवन उसके प्रकाश से जगमग है।‌ इसलिए हमें अपने जीवन को हमेशा सदगुरु के‌ सानिध्य में रखने चाहिए ताकि उनके ज्ञान की रौशनी से हमारा जीवन सराबोर रहे और हम सभी दिशा की अग्रसर होते रहें......

Filed Under: News

Latest Related News

बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ पत्रकार शिवा यादव ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिया एवं गुरु के महत्व को बताया गुरु महान है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है।
प्रदेश संपादक एवं राष्ट्रीय सम्मानित पत्रकार राजा बंजारे ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिया एवं गुरु की महत्व को बताया गुरु बिना ज्ञान नहीं ज्ञान बिना चमत्कार नहीं। माता-पिता गुरु की सम्मान करे।
4साल बीते लेकिन हटाये गए अतिक्रमण का नहीं हट सका मलबा, तत्काल हटाने की मांग एल्डरमैन सुमित शर्मा ने सीएमओ से तत्काल कार्रवाई की मांग की
स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 48 वी पुण्यतिथि पर 23जुलाई को श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर और सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा आयोजनकर्ता अधिवक्ता राकेश महंत जी।
मितानिन कल्याण कोष से सक्ति जिले की मितानिनों को राहत लंबित दावा प्रकरणों का हुआ भुगतान, सहायता राशि खातों में पहुंची
सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न हुआ जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी किर्तन चंद्रा एवं जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी जी शामिल हुए।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ पत्रकार शिवा यादव ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिया एवं गुरु के महत्व को बताया गुरु महान है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है।

प्रदेश संपादक एवं राष्ट्रीय सम्मानित पत्रकार राजा बंजारे ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिया एवं गुरु की महत्व को बताया गुरु बिना ज्ञान नहीं ज्ञान बिना चमत्कार नहीं। माता-पिता गुरु की सम्मान करे।

गुरू के बताए ज्ञान से हमारा जीवन सजता व संवरता है…गुरू पूर्णिमा विशेष ‘- आलेख- योम प्रकाश लहरे सक्ती (छ.ग.)

4साल बीते लेकिन हटाये गए अतिक्रमण का नहीं हट सका मलबा, तत्काल हटाने की मांग एल्डरमैन सुमित शर्मा ने सीएमओ से तत्काल कार्रवाई की मांग की

स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 48 वी पुण्यतिथि पर 23जुलाई को श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर और सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा आयोजनकर्ता अधिवक्ता राकेश महंत जी।

मितानिन कल्याण कोष से सक्ति जिले की मितानिनों को राहत लंबित दावा प्रकरणों का हुआ भुगतान, सहायता राशि खातों में पहुंची

© 2026 · 24aajtaklive · Log in