• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की पूण्यतिथि पर सांइस कालेज आडिटोरियम रायपुर में (छ.ग.)के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी ने किसानों के साथ राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

May 23, 2022 by Amir Raja Banjare

रायपुर/(छ.ग.)

21मई 2022

प्रदेश मिडिया प्रभारी अमीर राजा के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी 24आज तक लाइव न्यूज एवं वेब पोर्टल

(छ.ग.)के यशस्वी सम्मानिय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी फिता काट कर शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों के साथ राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य में साढ़े तीन वर्षों में हुए विकास कार्यों पर लगाई गई है छायाचित्र प्रदर्शनी

पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी एक माह तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी

रायपुर, 21 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज किसानों के साथ रायपुर के साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े तीन वर्षों में हुए विकास एवं उपलब्धियों पर आधारित इस छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर इसमें विशेष रूप से फोकस किया गया है। अगले एक महीने तक यह छायाचित्र प्रदर्शनी आम लोगों के लिए खुली रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदर्शनी स्थल पर लगे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद इसका अवलोकन भी किया। उन्होंने अलग-अलग योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की तस्वीरें गौर से देखीं। उन्होंने श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की तस्वीरें देखते हुए वहां मौजूद विभागीय अधिकारियों से इन योजनाओं का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री के साथ विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा और रायपुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

जनसंपर्क विभाग द्वारा साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी में राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के विभिन्न जिलों में क्रियान्वयन की तस्वीरें अलग-अलग सेगमेंट में प्रदर्शित की गई हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, सुराजी गांव योजना, राम वन गमन पर्यटन परिपथ, भेंट-मुलाकात, छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन, वन अधिकार पत्र वितरण, वनोपज संग्रहण तथा राजीव युवा मितान क्लब योजना के क्रियान्वयन और प्रदेश के लोगों तक पहुंच रहे इनके लाभों को आकर्षक छायाचित्रों और फिल्मों के जरिए प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की तस्वीरों, अखबारों की क्लिपिंग्स और फिल्म के माध्यम से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। प्रदेश में विगत साढ़े तीन वर्षों में हुए महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की झलकियां भी यहां देखी जा सकती हैं। विकास प्रदर्शनी के शुभारंभ के अवसर पर जनसंपर्क विभाग के संचालक श्री सौमिल रंजन चौबे, अपर संचालक सर्वश्री जे.एल. दरियो, उमेश मिश्रा और संजीव तिवारी सहित सभी विभागीय अधिकारी तथा प्रदर्शनी देखने आए लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in